IND vs ENG: विराट कोहली एक बार फिर अपना विकेट फेंककर चलते बने, VIDEO तेजी से हो रहा है वायरल

By Akash Ranjan On July 11th, 2022
IND vs ENG: विराट कोहली एक बार फिर अपना विकेट फेंककर चलते बने, VIDEO तेजी से हो रहा है वायरल

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर अपने फैन्स को निराशा किया। वे नॉटिंघम टी20 मैच में महज 11 रन बनाकर आउट हो गए। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे मैच में कोहली को डेविड विली (David Willey) ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले। कोहली को कई लोगों ने ट्विटर पर ट्रोल भी किया।

विराट कोहली हुए फिर फ़्लॉप

विराट कोहली हुए फिर फ़्लॉप

विराट कोहली हुए फिर फ़्लॉप

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टी20 मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर रन बनाने में नाकाम साबित हुए और अपना विकेट फेंक कर चलते बने। कोहली ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन उनका अंत ही खराब रहा।

शॉट मारने के चक्कर में वो इस बार भी विकेट फेंककर चलते बने। कोहली ने इस मैच में 6 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का और 1 चौका की मदद से मात्र 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डेविड विली ने उन्हें चलता किया। कोहली के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Cute_Ladka21/status/1546157729005199361?s=20&t=y2I9RlYnebxG2YOqF8PBGA

विराट कोहली हो रहे लगातार फ़्लॉप

विराट कोहली हो रहे लगातार फ़्लॉप

विराट कोहली हो रहे लगातार फ़्लॉप

गौरतलब है कि कोहली काफी वक्त से फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई। इस मैच से पहले कोहली दूसरे टी20 मैच में महज एक रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 11 रन और 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। वे आईपीएल 2022 में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे।

 

Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, विराट कोहली,