IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली परिवार संग पहुंचे भगवान की शरण में, भजन-कीर्तन कर के मदद मांगी, देखें Video

By Akash Ranjan On July 16th, 2022
एक महीने का रेस्ट लेंगे विराट कोहली

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर इस समय कई भारतीय दिग्गज काफी सख्त हैं। कपिल देव (Kapil Dev) सहित कई का मानना है कि खराब फाॅर्म के कारण उनकी जगह युवा खिलाड़ी को भारतीय टीम में मौका दिया जाना चाहिए। वे अभी टीम इंडिया (Team India) के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं और 5 पारियों में एक भी बार 20 से अधिक रन नहीं बना सके हैं।

इस बीच उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ भजन कीर्तन के कार्यक्रम में शामिल हुए। भारत का इंग्लैंड दौरा 17 जुलाई को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के साथ खत्म हो रहा है। फ़िलहाल सीरीज अभी 1-1 से बराबर है।

लंदन में भजन-कीर्तन किया विराट कोहली ने

लंदन में भजन-कीर्तन किया विराट कोहली ने

लंदन में भजन-कीर्तन का आयोजन अमेरिकी गायक कृष्णा दास ने किया। वह पहले भी इस तरह के आयोजन करते रहे हैं। इस दौरान वहां कोहली और अनुष्का भी पहुंचे। कृष्णा दास के शिष्यों में से एक हनुमान दास ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों नजर आ रहे हैं। हनुदास दास बताया कि दोनों कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां राम नाम को लेकर घंटों तक कार्यक्रम चला। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें भक्त झूमते नजर आ रहे हैं।

मैनेचस्टर में खेला जाना है मुकाबला

मैनेचस्टर में खेला जाना है मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच मैनचेस्टर के ओल्डट्रेफर्ड मैदान (Emirates Old Trafford) पर खेला जाना है। यहां अब तक दोनों टीमों के बीच 4 वनडे के मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। तीन मैच मेजबान इंग्लिश टीम जीतने में सफल रही है। दोनों टीमों के बीच अंतिम बार वनडे में भिड़ंत 2007 में हुई थी। तब इंग्लैंड को 3 विकेट से जीत मिली थी। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 207 रन ही बना सकी थी। इंग्लैंड ने 48 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

लंदन में नहीं चला था कोहली का बल्ला

लंदन में नहीं चला था कोहली का बल्ला

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच भी लंदन में ही खेला गया था। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में भारत को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में कोहली 25 गेंदों पर महज 16 रन ही बना पाए थे।  जबकि पहले वनडे में चोट के कारण उन्हें आराम दिया गया था।

पहला वनडे भारत ने 10 विकेट से जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 1 और 11 रन बनाए थे। जबकि एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में वो 11 और 20 रन ही बना पाए थे। अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले वनडे मैच में कोहली पर हर किसी की नजर रहेगी। कोहली को वेस्टइंडीज दौरे से भी आराम दिया गया है।

Tags: IND vs ENG, अनुष्का शर्मा, खराब फॉर्म, विराट कोहली,
Exit mobile version