IND vs ENG: जॉनी बेयरस्टो से LIVE मैच में भिड़े विराट कोहली! जम कर की स्लेजिंग, देखिए वायरल वीडियो में कोहली ने क्या कहा
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के अलावा अपने एग्रेसिव अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें कई बार मैदान पर विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर भड़कते हुए देखा गया है। ऐसे ही कुछ भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में चल रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन भी देखने को मिला है। तीसरे दिन के पहले सेशन में किंग कोहली इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) से भिड़ते हुए नजर आए।
विराट कोहली दिखे जॉनी बेयरस्टो से भिड़ते हुए
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (तीन जुलाई) को विराट कोहली (Virat Kohli) एक्शन में नजर आए। वह मैदान पर इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) से भिड़ गए। दोनों के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। कोहली ने उन्हें इशारों में मुंह बंद रखने के लिए कहा। बेयरस्टो विराट के आक्रामक अंदाज से नाराज दिखे।
यह वाकया 32वें ओवर में देखने को मिला। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंदों पर बेयरस्टो (Jonny Bairstow) परेशानी में दिखाई दे रहे थे। कोहली ने स्लिप में खड़े थे। उन्होंने वहां से स्लेजिंग शुरू कर दी। शुभमन गिल (Shubman Gill) भी कोहली का साथ दे रहे थे। विराट ने कहा- “जॉनी बेयरस्टो मैदान पर गेंद को छोड़कर सबकुछ देख सकते हैं।”
It's tense out there between Virat Kohli and Jonny Bairstow 😳#ENGvIND pic.twitter.com/3lIZjERvDW
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 3, 2022
कोहली की इस बात पर भड़क गए बेयरस्टो
कोहली की इस बात पर बेयरस्टो भड़क गए। उन्होंने विराट को मुंह बंद रखने का इशार किया तो मामला बढ़ गया। कोहली उनके पास पहुंच गए। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच, अंपायर ने वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया। कोहली ने स्लिप की ओर जाते-जाते मुंह अंगुली रखकर बेयरस्टो को अपना मुंह बंद रखने का इशारा कर दिया।
कोहली ने इसके अलावा बेयरस्टो को टिम साउदी का नाम लेकर चिढ़ाया। दरअसल, पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। शमी की गेंद बेयरस्टो ठीक से नहीं खेल पा रहे थे। इस पर विराट ने कहा- साउदी से थोड़ा ज्यादा तेज है न।
मैदान पर छाए हुए हैं विराट कोहली
लेकिन इस सब में अच्छी बात ये हुई कि दोनों के बीच की ये भिड़ंत आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद अंपायर ने विराट कोहली और इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों से बात की। वहीं, ओवर के खत्म होने के बाद विराट कोहली ने बेन स्टोक्स के साथ नॉर्मल बातचीत की। इसके अलावा चीजों को सामान्य रखने के लिए जॉनी के साथ फ़्रेंडली पंच मारा।
टीम इंडिया के कप्तान बुमराह जरूर हैं, लेकिन मैदान पर कोहली छाए हुए हैं। बुमराह को फील्डिंग के दौरान कई बार मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कोहली उनकी मदद के लिए आगे जाते थे। बुमराह खुद कई बार कोहली के पास जाकर चर्चा करते हुए नजर आए। बॉलिंग चेंज से लेकर फील्डिंग सेट करने तक कोहली सलाह देते दिखाई दिए। इसके अलावा टीम हर्डल में खिलाड़ियों को समझाते हुए भी दिखाई दिए।
Tags: IND vs ENG, जॉनी बेयरस्टो, विराट कोहली,