भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे (IND vs ENG) पर है। यहाँ पर टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड के खिलाफ 1 टेस्ट, 3 वनडे इतने ही टी20 मुकाबले खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में सौंपी गई है। बता दें कि, रोहित टीम इंडिया (Team India) के सबसे सफल ओपनर्स में से एक हैं। इस बल्लेबाज को पारी का आगाज करने में महारथ हासिल हो चुकी है।
लेकिन लीसेस्टरशायर (Leicestershire) के खिलाफ खेले जा रहे 4 दिनों के अभ्यास मुकाबले में भारत का एक युवा बल्लेबाज ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। जिसके बाद ऐसे अब कयास लगाने शुरु हो चुके है कि इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ आख़िरी टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया जाने वाला है।
इस भारतीय बल्लेबाज़ को मिल सकती है ओपनिंग करने की जिम्मेदारी
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले में बतौर ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) सबकी पहली पसंद हैं। लेकिन अभ्यास मैच में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत रहे केएस भरत (KS Bharat) को टीम पारी का आगाज करने का मौका दिया जा सकता है। क्योंकि रोहित के अभ्यास मैच के तीसरे दिन खुद ना आकर केएस भरत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा है।
रोहित के इस फैसले के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ भी इस खिलाड़ी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जा सकता है। गौरतलब है कि, पिछले साल कोरोना (Covid-19) मामले बढ़ने के कारण 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के 4 ही मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए थे।
जिसके बाद इस सीरीज का बचा हुआ मुकाबला अब 1 जुलाई को खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) टीम का हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि वह हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं आए।
तीसरे दिन का खेल रोमांचक मोड़ पर हुआ ख़त्म
लीस्टेरशायर और भारत के बीच जारी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच का तीसरा दिन रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच की तैयारियों के लिए रखे गए इस मैच में शनिवार को भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में की गई गलतियों से सुधार करते हुए दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम ने तीसरे दिन की शुरुआत दूसरी पारी 82 रनों की बढ़त के साथ की थी और दिन के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 366 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
