IND vs ENG: हाथ में कप्तानी आते ही जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही! एक झटके में तोड़ा डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 2nd, 2022
IND vs ENG: हांथ में कप्तानी आते ही जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही! एक झटके में तोड़ा डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) की कमान संभालने वाले जसप्रीत बुरमाह (Jasprit Bumrah) ने गेंदबाजी में अपनी बारी आने से पहले बल्ले से ही इतिहास रच दिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के शतक एक तरफ है लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की जो धुलाई बुमराह ने की, वो यादगार बन गई। इस तरह ब्रॉड के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, वह टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन (Most Runs in One Over in Test) लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम कराया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार है। लेकिन एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया है।

स्टुअर्ट ब्रॉड का ये ओवर टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। इस ओवर कुल 35 रन आए। इस ओवर का पूरा वीडियो यहां दिया गया है। इस ओवर की पहली गेंद पर बुमराह (Jasprit Bumrah) ने चौका मारा, और नीचे हर गेंद का विवरण दिया गया है।

पहली गेंद – बुमराह ने चौका मारा (4 रन)
दूसरी गेंद (1) – वाइड गेंद पर चौका मिला (5 रन)
दूसरी गेंद (2) – नो बॉल पर बुमराह ने छक्का मारा (7 रन)
दूसरी गेंद – बुमराह ने चौका मारा (4 रन)
तीसरी गेंद – बुमराह ने चौका मारा (4 रन)
चौथी गेंद – बुमराह ने चौका मारा (4 रन)
पांचवी गेंद – बुमराह ने छक्का मारा (6 रन)
छठी गेंद – बुमरान ने एक रन लिया (1 रन)

टेस्ट मैच के अबतक के सबसे महंगे ओवर


35: जसप्रीत बुमराह बनाम एस ब्रॉड, बर्मिंघम 2022 *
28: ब्रायन लारा बनाम पीटरसन, जोहान्सबर्ग 2003
28:जॉर्ज बेली बनाम जेम्स एंडरसन, पर्थ 2013
28: केशव महाराज बनाम जो रूट, पोर्ट एलिजाबेथ 2020

Tags: IND vs ENG, जसप्रीत बुमराह, स्टुअर्ट ब्रॉड,
Exit mobile version