IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, मैनजमेंट खेलगी सीनियर प्लेयर्स के साथ बड़ा दांव

By Akash Ranjan On July 9th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मैच में कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, मैनजमेंट खेलगी सीनियर प्लेयर्स के साथ बड़ा दांव

इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India) अब शनिवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।

अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। तो आइए इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी जानते है।

जीत के साथ सीरीज पर करना चाहेगी कब्जा

पहले टी20 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी हर मोर्चे पर इंग्लिश टीम को मात दी है। पहले खुद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विस्फोटक अंदाज में रन बनाने की शुरुआत की थी। जिसे बरकरार रखते हुए दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) , सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी आतिशी रूप अपनाते हुए रन बटोरे और टीम को 198 रनों के संयुक्त स्कोर पर पहुंचाया।

इसके बाद गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar), हार्दिक पांड्या और युजवेन्द्र चहल की तिकड़ी ने अंग्रेजी बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए थे। अब दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम में विराट कोहली (Virat Kohli), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के वापस आने की संभावना है।

ऐसे में सवाल है कि टीम मैनेजमेंट इन खिलाड़ियों की जगह बनाने के लिए किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाता है। लेकिन अपने बेस्ट कॉम्बीनेशन के साथ कप्तान रोहित शर्मा हर हाल में दूसरे मैच में ही इस टी20 सीरीज अपने नाम करने की हर संभव कोशिश करना चाहेंगे।

एजबेस्टन में भारत का रिकॉर्ड

भारत ने साल 2014 में इस मैदान पर केवल एक T20I मैच खेला है। उस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) ने 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, भारत तीन रन कम रहकर मैच जीतने में नाकाम रहा। गौरतलब है कि, इंग्लैंड की टीम एजबेस्टन में कभी भी टी20 मैच नहीं हारी है।

दूसरे टी20 मैच में टीमइं डिया की संभावित प्लेइंग-XI

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, टीम इंडिया,