IND vs ENG: इंग्लैंड के ख़िलाफ़ आख़िरी टेस्ट में मैच कप्तान जसप्रीत बुमराह इन 2 खिलाडियों से करवाएंगे पारी की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच 5वां टेस्ट मैच 1 जुलाई (शुक्रवार) से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में शुरू हो रहा है। यह मैच पिछले साल हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का समापन मैच है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आख़िरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के कप्तानी करते नज़र आएंगे।
ऐसे में इस आख़िरी और निर्णायक टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) की क्या होगी प्लेइंग 11 किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका और किन दो बल्लेबाज़ों से होगी टीम इंडिया की पारी की शुरआत आइये जानते है इस लेख के द्वारा।
टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी कर सकते है पारी की शुरुआत

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांचवें टेस्ट मैच में शुभमन गिल (Shubham Gill) टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आ सकते हैं। केएल राहुल (KL Rahul) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) की टीम से अनुपस्थिति में हो सकते हैं कि शुभमन गिल मैच में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज होंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान पिछले साल टेस्ट मैच खेला था।
वहीं दूसरे छोर पर केएस भारत (KS Bharat) मैदान पर आ सकते हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) टीम के लिए वन-डाउन बल्लेबाज होंगे। क्रिकेट से लंबे ब्रेक के बाद कोहली से उम्मीद होगी की वह अपना पुराना विस्फोटक रूप सबको दिखाए और अपने शतक के अकाल को खत्म करें। मैच में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को उनके अनुभव और फॉर्म की वजह से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की तुलना में प्लेइंग इलेवन में प्राथमिकता दी जा सकती है।
टीम इंडिया के लिए ये खिलाड़ी कर सकते है गेंदबाज़ी

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) टीम के तेज गेंदबाजों में से एक होंगे। ठाकुर के पास पिछले साल इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच जिताने वाली पारी का श्रेय भी है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मैच में भारत के लिए एक और तेज गेंदबाज हो सकते हैं। उमेश यादव (Umesh Yadav) भारत के लिए एक और तेज गेंदबाज हो सकते हैं। यादव ने आईपीएल (IPL) 2022 में कुछ विस्फोटक प्रदर्शन किया। इसके अलावा, भारत प्लेइंग इलेवन में अधिक तेज गेंदबाजों को चुनना पसंद करेगा और यादव भी टीम में से एक होंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन बनाम इंग्लैंड

शुभमन गिल, हनुमा विहारी/केएस भारत, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर / आर अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
Tags: IND vs ENG, जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया,