IND vs ENG: टीम इंडिया का सर दर्द अब हुआ दूर, इन 2 खिलाड़ियों ने धोनी-युवराज के रूप में की वापसी, वर्ल्ड कप अब फिर आएगा भारत

By Akash Ranjan On July 18th, 2022
ऋतुराज गायकवाड़

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवारज सिंह (YUVRAJ SINGH) दोनों ही भारत के नहीं बल्कि दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार है। दोनों जब क्रीज़ पर आते थे तो सामने वाली टीम उनके जल्दी आउट होने की ही कामना करती थी। दोनों ने एक साथ खड़े होकर टीम को कई मैच जितवाएं हैं।

अब एक बार फिर टीम को युवराज सिंह (YUVRAJ SINGH) और महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जैसे खिलाड़ी मिल गए हैं, जो टीम को अंत में जिताने की पूरी क़ाबिलियत रखते हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी दिखाई दिए, जो टीम रीढ़ बनते हुए नज़र आ रहे हैं।

इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

इंडिया इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी वनडे मैच को जीत भारत ने सीरीज़ पर अपना नाम लिखवा लिया है। इस मैच को जिताने में ऋषभ पंत (RISHAB PANT) और हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) का बहुत बड़ा हाथ रहा। पहले बल्लेबाज़ करके इंग्लैंड 45.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 259 रन बनाने में कामयाब हुई।

रनों का पीछा करने उतरी इंडिया टीम ने अपने चार विकेट जल्द ही गिरा दिए। 17 वें ओवर में सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) का विकेट गिर जाने के बाद इंडिया टीम संकट में दिखाई देने लगी।

फिर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ऋषभ पंत (RISHAB PANT) के साथ मिल कर टीम इंडिया को एक शानदार जीत दिलाई। हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 71 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों ने टीम के लिए अपना योगदान देते हुए 133 रनों की साझेदारी की। वहीं, ऋषभ पंत ने वनडे करियर में अपना पहला शतक लगाते हुए 113 गेंदों में 125 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

लोगों को याद आए धोनी-युवराज

IND vs ENG: टीम इंडिया की सर दर्द अब हुई दूर, इन दो खिलाड़ियों ने धोनी-युवराज के रूप में की वापसी, वर्ल्ड कप अब फिर आएगा भारत

हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की पारी को देख लोगों को धोनी और युवराज की याद आ गई। दोनों ने इंडिया को ऐसे वक़्त पर संभाला, जब इंडिया बिल्कुल डूब चुकी थी। पंत ने अपना शतक पूरा करने के लिए 16 चौके और 2 छक्कों की मदद ली। इस मैच में पंत ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे। वहीं हार्दिक पांड्या ने पूरी सीरीज गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी में कमाल करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया।

Tags: ऋषभ पंत, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, युवारज सिंह, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version