IND vs ENG: मजबूत पकड़ के बाद अब भारत तीसरे दिन अगर कर लेगी ये 3 काम, तो इंग्लैंड की टीम होगी चारो खाने चित

By Akash Ranjan On July 3rd, 2022
IND vs ENG: मजबूत पकड़ के बाद अब भारत तीसरे दिन अगर कर लेगी ये 3 काम, तो इंग्लैंड की टीम होगी चारो खाने चित

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पिछले साल का बचा हुआ पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) में खेला जा रहा है। इस टेस्ट का दूसरा दिन ख़त्म हो चला है। पहली पारी में भारत ने बल्ले और अब गेंद से भी मेज़बान टीम को धूल चटा रहे है। दूसरे दिन में टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाजों ने अंग्रेजी गेंदबाजों से जमकर रन लूटे। दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया 416 रन बनाकर ऑलराउट हुई।

वहीं, दिए हुए टारगेट का जवाब देने उतरी इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज पावरप्ले में ही आउट हो गए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम आधी टीम यानी पाँच विकेट के नुकसान पर 84 रन ही बना पाई। इस समय इंग्लैंड की टीम 332 रनों से पीछे है। अब अगर इंडिया को यहाँ से मैच जीतना है तो 3 अहम कदम उठाने होंगे।

पहले ही सेशन में इंग्लिश टीम को करना होगा ऑलआउट

टीम इंडिया (Team India) का खेल प्रदर्शन दूसरे दिन तक तो काफी शानदार रहा, लेकिन अगर टीम को ये टेस्ट मैच जीतना है तो उसको इंग्लैंड टीम के बचे हुए 5 विकेट पहले सेशन में झटक लेने होंगे। इन पाँच विकेट में से तीन विकेट टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने चटकाए हैं।

उन्होंने टीम के सलामी बल्लेबाजों को पावरप्ले में आउट कर इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी। इंग्लिश दिग्गज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और बेन स्टोक्स इस समय क्रीज़ पर मौजूद हैं और टीम के लिए सबसे मजबूत दीवार बन कर खड़े रहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजों को पहले सेशन में सबसे पहले इनका विकेट गिराना पड़ेगा।

भारतीय टॉप आर्डर बल्लेबाज़ों को बनाना होगा बड़ा स्कोर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज टीम को पहली पारी में अच्छी शुरुआत नहीं दिलवा पाए। दोनों ही ओपनिंग बैट्समैन छोटी से पारी खेलकर पवेलीयन के लिए रवाना हो गए। हालांकि टीम इंडिया के निचले क्रम ने मोर्चे को अच्छी तरह से संभाला, लेकिन अब अगर भारतीय टीम को मैच में जीत हासिल करनी है तो सलामी बल्लेबाजों को दूसरी पारी में टीम के लिए बड़ी पारी खेलनी होगी।

वर्ना टीम के लिए मैच जीत पाना मुश्किल हो जाए। इंडिया की पहली पारी के दौरान शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत करते हुए 24 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 17 रन जोड़े। इसके अलावा दूसरे सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी 2 चौके जड़ते हुए 46 गेंदों पर 13 रनों की पारी ही खेल पाए। ऐसे में अब इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों को दूसरी पारी में अच्छा खेल प्रदर्शन दिखाना होगा और टीम के लिए बड़ा स्कोर करना होगा।

तीसरे दिन अगर बल्लेबाज़ी मिले तो कोहली फिर बनना होगा किंग

रन मशीन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अब अपना विंटेज अवतार दिखाना ही होगा, वर्ना टीम के लिए सीरीज का आखिरी मैच जीतना बेहद मुश्किल हो जाएगा। पिछले ढाई सालों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी के दौरान नए नवेले गेंदबाज मैथ्यू पॉटस की गेंद पर महज 11 रन बनाकर ही आउट हो गए।

उन्होंने अपनी पारी के दौरान महज दो चौके लगाए और 19 गेंद खर्च की। अगर विराट कोहली अपनी टीम को ये मैच जितवाना चाहते हैं तो उन्हें टीम के लिए बड़ी पारी खेलनी ही होगी। क्योंकि विराट कोहली अपनी बड़ी पारी के जरिए टीम इंडिया की नैय्या पार लगा सकती है। ऐसे में टीम और फैंस को उनसे बड़ी उम्मीद होगी।

Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, भारत और इंग्लैंड,