IND vs ENG: भारतीय टीम की सामने आई 3 बड़ी कमज़ोरी, समय रहते कप्तान -कोच, चयनकर्ता की नींद नहीं खुली तो इंग्लैंड में खानी पड़ेगी मुँह की

भारतीय टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच रविवार को मैनचेस्टर में सीरीज (IND vs ENG 3 rd ODI) का आखिरी मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम (Indian Team) को सीरीज जीत के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा। अभी दोनों टीम के बीच सीरीज 1-1 से बराबर है। रविवार को होने वाले इस निर्णायक मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्साहित है। भारतीय टीम इंग्लैंड से 9 बार वनडे सीरीज खेल चुकी है।
लेकिन भारतीय टीम ने मात्र दो बार ही सीरीज जीती है। 6 बार इंग्लैंड ने टीम को हार का स्वाद चखाया है। जबकि एक सीरीज का कोई नतीजा ही नही निकला था। मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) को जीत के लिए अपने इन 3 कमजोरियों को दूर करना होगा, तब ही जाकर टीम जीत हासिल कर पायेगी।
स्टार खिलाड़ियों की खराब बल्लेबाजी

स्टार खिलाड़ियों की खराब बल्लेबाजी
लॉर्ड्स के मैदान पर हुए मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खुद ही पिच को सही ढंग से ना समझ पाने की बात कही थी। उस पिच पर कप्तान शून्य पर आउट हो गए थे। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें ज्यादा दोष नहीं दिया जा सकता है। लेकिन पहले मैच में स्टार खिलाड़ी में कम स्ट्राइक रेट से लेकिन रन बनाए थे।
लॉर्ड्स के मैदान पर वो मात्र 9 रन बनाकर चलते बने। तो वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) ने 25 गेंद पर 16 रन बनाए, जिसमें तीन चौके थे। यानी 12 रन चौके के सहारे से और बाकी 13 गेंद में चार रन लिए। टीम इंडिया के इन शुरुआती तीन स्टार खिलाड़ियों को आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी।
मिडिल ऑर्डर फिर से बन रहा कमजोर

मिडिल ऑर्डर फिर से बन रहा कमजोर
भारतीय क्रिकेट टीम में मिडिल ऑर्डर समय दर समय कमजोर नजर आता है। पिछले दिनों सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जैसे खिलाड़ियों ने मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान की थी। लेकिन अब एक बार फिर टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आने लगा है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मिडिल ऑर्डर में बिना खाता खोले आउट हो गए। जबकि बाकी खिलाड़ी भी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
प्रसिद्ध कृष्णा को करनी होगी संभालकर गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा को करनी होगी संभालकर गेंदबाजी
प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) एक शानदार गेंदबाज हैं। लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने 8 ओवर में 53 रन खर्च कर दिए जबकि विकेट मात्र एक ही लिया। प्रसिद्ध कृष्णा को आगे के मैच में संभालकर गेंदबाजी करनी होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कप्तान रोहित शर्मा को इन बातों का अगले मैच में ध्यान रखना होगा ताकि टीम इंडिया तीसरी बार सीरीज जीत सके।
Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, भारतीय टीम,