IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी पर फैंस ने किया गर्व, सूर्या की यादगार पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी पर फैंस ने किया गर्व, सूर्या की पारी ने सोशल मीडिया में मचाया तूफान

भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय टीम शुरूआत में जल्दी विकेट खोती नजर आई। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने भारत को गेम में बनाए रखने में पूरी मदद की।

आज उन्होने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। पर फिर भी भारत को 17 रनों से यह मुकाबला हारना पड़ा। भारत भले ही आज का मुकाबला हार गई हो, लेकिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज में 2-1 से अपने नाम की हैं। सूर्यकुमार यादव आज अपनी शानदार पारी से सोशल मीडिया में छाए रहे हैं।

शतकीय पारी से सोशल मीडिया में छाए गए सूर्यकुमार यादव

इंग्लैंड द्वारा निर्धारित 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम जल्दी विकेट खोती नजर आई। भारत ने पहले अपने ओपनर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को 1 रन के स्कोर पर खोया। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए। अच्छे नजर आ रहे थे लेकिन उन्हें भी 11 रन के स्कोर पर आऊट होना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भी 11 रन के स्कोर पर ही आऊट हो गए।

लेकिन चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने अपने ताकत से टीम को गेम में बनाए रखने में पूरी तरह से मदद की। आज उन्होने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की ये अहम पारी आज बहुत ही अहम मौके पर आई। आज हमने सूर्यकुमार यादव की काबिलियत से और भी ज्यादा परिचित हो गए। सोशल मीडिया में फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/Vinod96s/status/1546176586486915072?s=20&t=eDfp7Q5BnP-zrGlxYKSHZA