IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में घायल होने से बाल बाल बचे कप्तान रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो

By Akash Ranjan On July 15th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में घायल होने से बाल बाल बचे कप्तान रोहित शर्मा, देखें वायरल वीडियो

इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से शानदार शुरुआत देखने को मिली है। हालांकि, इस टीम के 6 बल्लेबाज जल्द ही वापस पवेलियन लौटे। इस मैच में एक समय ऐसा आया जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल होते-होते बचे, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma)ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली (Virat Kohli) की वापसी हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने कोई बदलाव नहीं किया।

चोटिल होने से बचे रोहित शर्मा

चोटिल होने से बचे रोहित शर्मा

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चोटिल होते-होते बचे। जडेजा की गेंद को लियाम लिविंगस्टोन ने ड्राइव करने का प्रयास किया और उसी गेंद को रोहित ने हवा में उड़कर पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन वो गेंद पर जा लगी। हालांकि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं थी लेकिन भारतीय कप्तान ने कुछ देर के लिए अपना हाथ जरूर पकड़ लिया था। यह घटना 27वें ओवर के पहले गेंद की है। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Im_Perfect45/status/1547586109752115203?s=20&t=Pg-6C0tGsIu-zNmf2VCr_w

पहले 5 ओवर में चटकाए 3 विकेट

पहले 5 ओवर में चटकाए 3 विकेट

युजी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले 5 ओवर में 3 विकेट चटका डाले। चहल ने अपना पहला शिकार जॉनी बेयरस्टो को बनाया। चहल ने अपना पहला शिकार 15वें ओवर में बनाया। इस ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने बेयरस्टो को बोल्ड कर उनके होश उड़ा डाले।

बेयरस्टो ने छक्का ठोकने के लिए जैसे ही बल्ला उठाया, चहल की शानदार स्पिन पर वे बीट हुए और बॉल उनके बल्ले और पैड्स के बीच से निकलकर स्टंप से जा टकराई। ये बॉल गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इससे पहले कि बेयरस्टो कुछ समझ पाने की भी कोशिश करते, चहल ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।

IND vs ENG: युजवेंद्र चहल की चालाकी के आगे फेल हुए इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज, सोशल मीडिया में फैंस ने जाहिर की अपनी खुशी 

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, रोहित शर्मा,
Exit mobile version