IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग कर फिर मचाएंगे तहलका, छुटेंगे इंग्लैंड के पसीने

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) द्वारा पहले वनडे मैच में शानदार खेल देखा गया था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी भारतीय टीम रोहित शर्मा और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के साथ उतरती नजर आएगी।
रोहित शर्मा और शिखर धवन के ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी भारतीय टीम
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 111 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति कर इंग्लैंड को पहले मैच में धुल चटा दी। भारत ने पहला मुकाबला 10 विकटों से जीता हैं। दूसरे वनडे मैच में भारत रोहित और शिखर धवन के साथ ही उतरते हुए नजर आने वाली हैं।
रोहित और शिखर धवन ने भारत के लिए मैच ओपनिंग करते हुए नया कीर्तिमान हासिल करते हुए 5000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया हैं। वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) की बेहतरीन जोड़ी के बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी दूसरी सबसे बेस्ट जोड़ी बन चुकी हैं। दूसरे वनडे मैच में फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, शिखर धवन,