IND vs ENG: ऋषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी से आलोचकों के मुंह पर लगा दिया ताला, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर बांधे तारीफों के पुल
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी से आलोचकों के मुंह पर लगा दिया ताला, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर बांधे तारीफों के पुल

ऋषभ पंतः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का आज इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था। टेस्ट मैच में हार के बाद भारत ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को ओल्ड ट्रॉफोर्ड स्टेडियम (OLD TRAFFORD STADIUM) में भारतीय समय 3ः30 बजे से खेला जा रहा था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज एक बार फिर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बल्लेबाजी ने आज इंग्लैंड की टीम को धराशायी किया। जिससे वह सोशल मीडिया में काफी ज्यादा छाए रहे। भारत ने 5 विकटों से यह मुकाबला और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं।

ऋषभ पंत ने अपनी शतकीय पारी से भारत को जीतवा दी सीरीज

आज सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने पिछले मैचों की तरह पहले गेंदबाजी की थी। भारत ने शुरूआत में अच्छी गेंदबाजी करते हुए विकटें चटकाई पर इंग्लैंड 259 के स्कोर पर पहुंच गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी शुरूआत में जल्दी विकेट खोए। फिर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने भारत की पारी को संभालते हुए लक्ष्य तक लेकर गए। ऋषभ पंत ने आज 125 रनों की पारी और हार्दिक पंड्या ने आज 71 रनों की पारी खेली।

जिससे भारतीय टीम सीरीज का आखिरी मुकाबला और सीरीज 2-1 से जीत गई। सोशल मीडिया में फैंस ने दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। आज ऋषभ पंत ने शतकीय पारी से आलोचकों की भी बोलती बंद कर दी। ऋषभ की यह शतकीय पारी वनडे प्रारूप में पहली सेंचुरी भी थी। सोशल मीडिया में फैंस जमकर ऋषभ पंत की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें फैंस के टि्वट

https://twitter.com/vkrightarmquick/status/1548717954459611136?s=20&t=PH-FbJflzdjSGtiSPDzlwA