IND vs ENG: ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा फिर से बने संकटमोचक! बुरी कंडीशन से बचाया फिर चुन चुन कर इंग्लैंड के गेंदबाज़ो की कर रहे धुलाई

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच 5वां टेस्ट मैच 1 जुलाई (शुक्रवार) यानी आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में शुरू हो चूका है। यह मैच पिछले साल हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का समापन मैच है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आख़िरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी करते नज़र आ रहे है।
टॉस हार कर इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीमइंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया के दोनों ओपनर 18 ओवर में आउट हो गए। दोनों को इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने शिकार बनाया।
ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा बने संकटमोचक

जब कोई न चला, तब ऋषभ पंत (Rishabh Pant ) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का बल्ला चला। इंग्लैंड और भारत के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में जब टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज 100 रन भी नहीं बना सके, तब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विकेटकीपर और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने ऐसा गदर मचाया कि इंग्लिश गेंदबाज दंग रह गए। बेखौफ, बेधड़क, बेबाक अंदाज में पंत ने तबाही मचा दी।
पंत का साथ दिया धाकड़ ऑल राउंडर रवींद्र (Ravindra Jadeja) जडेजा ने। आईपीएल 2022 के ख़राब प्रदर्शन के बाद और चोट से उभरने के बाद रवींद्र जडेजा ने ज़बरदस्त तरीक़े से फॉर्म में वापसी की है। जब टीम को सबसे ज़्यादा उनसे उम्मीद थी तभी रवींद्र जडेजा ने अपना जलवा दिखाया।
ऋषभ पंत ने जड़ा शानदार शतक

मैच में 98 रनों के संयुक्त स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौट चुके थे, दूसरे सेशन में टीम इडिया (Team India) ने हनुमा विहारी (Hanuma Vihari), विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने इंग्लैंड को उन्ही की दवाई का स्वाद चखाना शुरू किया और जवाबी हमला करना शुरू किया।
दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरना शुरू किया अब तक 183 गेंदों में 160 रनों की साझेदारी कर डाली है। इस दौरान ऋषभ ने अपने करियर के 5 वें टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है। फ़िलहाल पंत 102 रन बनाकर जमे हुए हैं। उनका साथ देने के लिए रवींद्र जडेजा ने 51 रन बना लिए हैं।
टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन:

1 शुभमन गिल, 2 चेतेश्वर पुजारा, 3 हनुमा विहारी, 4 विराट कोहली, 5 श्रेयस अय्यर, 6 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 7 रवींद्र जडेजा, 8 शार्दुल ठाकुर, 9 मोहम्मद शमी, 10 मोहम्मद सिराज, 11 जसप्रीत बुमराह (कप्तान)
Tags: IND vs ENG, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा,