IND vs ENG: रविंद्र जडेजा के डूबते करियर को मिला शतक का सहारा, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से किया आलोचकों का मुंह बंद

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया (Team India) का पलड़ा भारी रहा। इस दौरान टीम के एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से लाइम लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी और इसी के साथ अपने डूबते करियर को बचाने में भी इन्हें राहत मिली। इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेलकर आउट हुए थे। जिसके बाद चारो तरफ उनकी ही चर्चा होने लगी।
जडेजा ने बचाया अपना डूबता हुआ करियर

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया। इनके शतकीय पारी के बदौलत ही टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने पहली पारी में 416 रनों का टारगेट रखने में कामयाब रही। रविंद्र जडेजा ने अपने इस शतक के जरिए अपने खराब फॉर्म पर विराम लगाते हुए आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है। इसी शतक के साथ जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी जड़ा।
जडेजा ने ठोका टेस्ट में तीसरा शतक

एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने शतक जड़ते हुए अपने काफी समय से चले आ रहे खराब फॉर्म पर विराम लगी दी है। इसी के साथ इन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक भी लगाया। पहले दिन के खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा ने 163 गेंदों में 83 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे और यहीं से दूसरे दिन अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए इन्होंने अपना शतक पूरा किया।
जडेजा इस दैरान 13 चौके लगाये और 104 रन पर ये जेम्स एंडरसन का शिकार हो गये। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की शुरूआत बेहद ही खराब रही थी जिसके बाद ऋषभ पंत के साथ मिलकर रविंद्र जडेजा ने पारी को संभालते हुए 222 रनों की साझेदारी बनाई थी और इसी साझेदारी के दम पर टीम इंडिया इस मुकाबले में कमबैक करने में कामयाब रही।
टीम में बनाई अपनी मजबूत जगह

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पिछले काफी समय से ही आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे, जिसके बाद से ही इनकी टीम इंडिया में जगह को लेकर काफी आलोचनायें हुई। लेकिन एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 104 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को इस मुकाबले में वापसी कराने में अहम भूमिका निभाते हुए इन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ही ली है।
Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, रविंद्र जडेजा,