IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच रीस टॉपली ने भी सूर्यकुमार के नाम के पढ़ें क़सीदे, कहा- ‘मैं खुद कुछ शॉट्स देख कर हैरान था कि…’

By Akash Ranjan On July 11th, 2022
IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच रीस टॉपली ने भी सूर्यकुमार के नाम के पढ़ें क़सीदे, कहा- 'मैं खुद कुछ शॉट्स देख कर हैरान था कि...'

भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (10 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला गया। इस मुकाबले में बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे थी। इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही और अंत में 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन पर ऑल आउट हुई। लेकिन इस मैच में हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2 -1 से जीत ली है। इंग्लैंड को जीत दिलाने में रीस टॉपली (Reece Topley) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच रीस टॉपली ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ़ द मैच रीस टॉपली ने क्या कहा?

प्लेयर ऑफ़ द मैच रीस टॉपली ने क्या कहा?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले गए इस आखिरी टी20 में रीस टॉपली (Reece Topley) ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। इस मैच में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये। प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद उन्होंने कहा कि,

”आज का मैच अच्छा था और मैं इस ख़िताब को हासिल करके खुश हूँ। (उनके गेम प्लान के बारे में) हर बॉल को आइसोलेट करें। अलग-अलग बल्लेबाज, कुछ सेट हैं और कुछ नहीं हैं। आप बस बाहर आकर रन रोकना चाहते हैं या विकेट लेना चाहते हैं। हम जल्दी विकेट लेना चाहते थे। ”

रीस टॉपली (Reece Topley) ने आगे आगे कहा कि,

”भारत की तरफ से भी अविश्वसनीय परियां देखने को मिली। मैं कुछ शॉट्स से हैरान था। शॉट्स अविश्वसनीय थे। मैं पूरी तरह से फिट हूं और गर्मियों के लिए तैयार हूं, अभी लंबा सफर तय करना है।”

ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (ENG vs IND) में कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।

Tags: IND vs ENG, प्लेयर ऑफ़ द मैच, रीस टॉपली,