IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा बनाएंगे ओपनिंग पॉर्टनर, होगी चौके-छक्कों की बरसात

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा बनाएंगे ओपनिंग पॉर्टनर, होगी चौके-छक्कों की बरसात

रोहित शर्माः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 7 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात यह हैं कि इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH), ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER)  पहले टी-20 में खेलते दिखाई नहीं देंगे। पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम इस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरती नजर आएगी।

रोहित शर्मा इस खिलाड़ी पर जताएंगे भरोसा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाहर हो गए थे। जिससे उनके टी-20 में खेलने पर संशय बन गया था। लेकिन भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात हैं रोहित शर्मा टी-20 मैच में कप्तानी करते हुए और खेलते हुए नजर आने वाले हैं। जोकि विरोधी टीम के लिए खतरे की बात हैं। रोहित शर्मा जब टीम में खेल रहे हैं तो भारतीय टीम उनकी जगह ओपनिंग के लिए किसी और को देखती ही नहीं हैं।

लेकिन सवाल ये हैं कि रोहित शर्मा के साथ भारत के ओपनिंग कौन करेगा। क्योंकि सेलेक्टेड टीम में 1 नहीं काफी सारे दावेदार शामिल हैं। ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जो पिछले टी-20 मुकाबलो में अच्छा खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) आयरलैंड दौरे में आग बरापाकर प्रतियोगिता स्थापित कर दी हैं। लेकिन भारतीय टीम ईशान किशन को ही रोहित शर्मा का ओपनिंग पॉर्टनर बनाने वाली हैं।

संजू सैमसन और दीपक हुड्डा मिडिल ऑर्डर को संभालते नजर आएंगे। ईशान किशन साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आए हैं। ईशान मिले मौकों पर पूरी तरह खड़े हो रहे हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में ईशान किशन पर ही भरोसा जताती नजर आएगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

Tags: ईशान किशन, दीपक हुड्डा, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, संजू सैमसन,
Exit mobile version