IND vs ENG: भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच में एड़ी चोटी का जोर लगएगी इंग्लैंड की टीम, जीत के लिए उतारेगी अपने इस सलामी जोड़ी को

भारत के खिलाफ पहली बार बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी में इंग्लैंड टीम सीरीज का आखिरी रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। ये मुकाबला 1 जुलाई से शुरू होगा और 5 जुलाई तक खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
हाल ही में अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड को टेस्ट में 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली अंग्रेजी टीम जबरदस्त फॉर्म में है। इसलिए सीरीज के फाइनल मैच को अपने नाम करने के लिए इंग्लैंड की टीम पूरा जोर लगा देगी। ऐसे में आइये देखते है मेहमान टीम की क्या हो सकती है सलामी जोड़ी।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की सलामी जोड़ी

भारत के खिलाफ इंग्लैंड (ENG vs IND) के लिए ओपनर के तौर पर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने जैक क्रॉली (Zak Crawley) और एलेक्स ली (Alex Lees) पर भरोसा जताया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। एलेक्स ने दूसरे मैच में कीवी टीम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पहली इनिंग में एक बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन, दूसरी पारी में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। जबकि पहले मुकाबले में भी उनका बल्ला शांत ही रहा था।
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके बल्ले से एक ही फिफ्टी आई थी। जिसकी बदौलत भारत के खिलाफ उन्होंने टेस्ट स्क्वॉड में अपनी दावेदारी ठोकी थी। टीम इंडिया (ENG vs IND) के लिए इस एकमात्र टेस्ट में एलेक्स ली के साथ ओपनिंग के तौर पर जैक क्रॉली नजर आएंगे। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने इस मुकाबले से एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11

एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), सैम बिलिंग्स, जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।
Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, सलामी जोड़ी,