IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में यह खिलाड़ी बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पॉर्टनर, इंग्लैंड की टीम के छुटेंगे पसीने

By Twinkle Chaturvedi On July 12th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में यह खिलाड़ी बनेगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पॉर्टनर, इंग्लैंड की टीम के छुटेंगे पसीने

रोहित शर्माः भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी-20 सीरीज खत्म की हैं। जिसमें भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की हैं। टी-20 सीरीज के बाद अब भारत (INDIA) और इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम के वनडे टीम में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN), प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम इन सलामी बल्लेबाजों के साथ नजर आएगी।

रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी भारत

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 1 जुलाई से अपना इंग्लैंड (ENGLAND) दौरा शुरू किया था। टेस्ट मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टी-20 सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की। भारत को अमूमन हर मैच में मैच विनर खिलाड़ी की सौगात हुई हैं। अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने कल सीरीज जीतने के बाद एक बात कही थी उन्होंने कहा था कि वो हर खिलाड़ी के दबाव का ध्यान रखते हुए टीम में निरंतर बदलाव करेंगे लेकिन मंशा जीत की ही रहेगी। भारत इस विचार से इंग्लैंड के खिलाफ उतरने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम रोहित शर्मा और शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) के सलामी जोड़ी के साथ ही उतरती दिखेगी। दोनों ही खिलाड़ी साल 2013  से साथ में ओपनिंग कर रहे हैं।

इनकी ओपनिंग जोड़ी ने भारत को कई मैच जितवाए हैं। शिखर धवन भले ही टी-20 फॉर्मेट में खेल नहीं रहे हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उनकी आक्रमकता से हर कोई परे हैं। वहीं हिटमैन रोहित शर्मा की काबिलियत के बारे में चर्चा हर वक्त चरम सीमा पर रहती हैं। यो दोनों खिलाड़ी भारत को अच्छी शुरूआत देते दिखेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, शिखर धवन,
Exit mobile version