IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जोस बटलर की टीम इस ओपनिंग जोड़ी के साथ आएगी नजर, क्या दे पाएंगे भारतीय टीम को टक्कर

By Twinkle Chaturvedi On July 6th, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में जोस बटलर की टीम इंग्लैंड इस ओपनिंग जोड़ी के साथ आएगी नजर, क्या दे पाएंगे भारतीय टीम को टक्कर

जोस बटलरः  इंग्लैंड (ENGLAND) ने हाल ही में भारत (INDIA) के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में 7 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की हैं। इंग्लैंड इस टेस्ट मैच के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच 7 जुलाई को रोज बाउल स्टेडियम (ROSE BOWL STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) के कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार टीम टी-20 में खेलती दिखाई देने वाली हैं।

मॉर्गन की जगह अब जोस बटलर (JOSS BUTTLER) टीम की कमान संभालने वाले हैं। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इस ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आने वाली हैं-

जोस बटलर और जेसन रॉय के ओपनिंग जोड़ी के साथ उतेरगी इंग्लैंड

ICC on Twitter: "Jason Roy and Jos Buttler help England post 50/0 in the Powerplay! Can India break the opening stand? #INDvENG | https://t.co/c6nwSdBr8j https://t.co/DCMYSBb5di" / Twitter

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM) ने अभी हाल ही में खेले गए टेस्ट मैच में भारत को 7 विकटों से करारी हार देकर खूब वाहवाही लूटी हैं। इंग्लैंड अब भारत (INDIA) के साथ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए भी तैयार हैं। टी-20 सीरीज की शुरूआत 7 जुलाई से हो रही हैं। इंग्लैंड टेस्ट की तरह ही टी-20 में भारत को कड़ी शिकस्त देने के लिए नंबर 1 टीम तैयार कर रही हैं।

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में ओपनिंग जेस बटलर (JOSS BUTTLER) और जेसन रॉय (JASON ROY) ही करते हुए नजर आने वाले हैं। कप्तान के रूप में भी जोस बटलर अपने साथ मैच ओपनिंग के लिए इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी जेसन रॉय (JASON ROY) पर ही भरोसा जताते नजर आएंगे।

जेसन रॉय भारत (INDIA)  के खिलाफ पिछले बार खेले गए टी-20 मैच में ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ चुके हैं। जोस बटलर आईपीएल 2022 से ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बेशक अपनी टीम के लिए खेलते हुए वो अपना फॉर्म बरकरार रखते नजर आएंगे।

भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

Jos Buttler's stunning century in numbers – all the best stats and facts

जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टोपली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जेसन रॉय, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड,