IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इस ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी इंग्लैंड, क्या भारत के विस्फोटक गेंदबाजों के आगे हो पाएगी कामयाब

जॉनी बेयरस्टोः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। जोस बटलर की टीम इंग्लैंड (ENGLNAD) पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं।
जो रूट (JOE ROOT), जॉनी बेयरस्टो (JONNY BAIRSTOW) और बेन स्टोक्स (BEN STOKES) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटते नजर आए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच पहले के मुकाबले काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला हैं। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड इन ओपनिंग बल्लेबाजों के साथ उतरती दिखाई देगी।
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी इंग्लैंड

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद के आऊट होते गए। पूरी टीम 110 के स्कोर पर ही सिमट गई थी। जॉनी बेयरस्टो (JONNY BAIRSTOW) और जेसन रॉय (JASON ROY) की धमाकेदार ओपनिंग जोड़ी भी कमाल नहीं दिखा पाई। जेसन रॉय बिना खाता खोले और जॉनी बेयरस्टो 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे।
आगे आने वाले दिग्गज बल्लेबाजों जो रूट (JOE ROOT), बेन स्टोक्स (BEN STOKES) और लियाम लिंविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) ने भी काफी ज्यादा निराश किया। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी इंग्लैंड ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करने वाली हैं।
इंग्लैंड दूसरे मैच में भी जॉनी बेयस्टो और जेसन रॉय के साथ ही उतरती नजर आएगी। टीम बाकी जगहों पर बदलाव के लिए विचार कर सकती हैं, लेकिन ओपनिंग जोड़ी पर कोई बदलाव करके टीम को मुसिबत में डालने का काम नहीं करेगी। उम्मीद रहेगी भारत और इंग्लैंड के बीच एक अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलें।
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन और रीस टॉपली।
Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जेसन रॉय, जॉनी बेयस्टो, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड,