IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए रोहित शर्मा इस प्लेइंग 11 के साथ आएंगे नजर, करेंगे जोस बटलर की टीम को चित

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी-20 सीरीज खत्म की हैं। जिसमें भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की हैं। टी-20 सीरीज के बाद अब भारत और इंग्लैंड 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। जिसका पहला मैच 12 जुलाई को ओवल क्रिकेट स्टेडियम (OVAL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम के वनडे टीम में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN), प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।
आइए जानते हैं पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) किस प्लेइंग 11 के साथ उतरने वाले हैंः
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये होंगे रोहित शर्मा के धुरंधर बल्लेबाज
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने 1 जुलाई से अपना इंग्लैंड (ENGLAND) दौरा शुरू किया था। टेस्ट मैच में भले ही भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टी-20 सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की। भारत को अमूमन हर मैच में मैच विनर खिलाड़ी की सौगात हुई हैं। भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR), सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने जिस तरीके से प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ हैं।
अब भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। भारत के लिए मैच ओपनिंग करते हुए शिखर धवन और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की नजर आने वाले हैं। दोनों ही खिलाड़ी भारत के लिए ओपनिंग करते हुए आग उगलते हैं।
तीन नंबर पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बल्लेबाजी करते नजर आएंगे टी-20 के बाद अब विराट के पास इस वनडे सीरीज में भी काफी सारी चुनौती रहेगी। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के पास मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के रूप में भारत के पास दो ऑलराऊंडर मौजूद रहेंगे।
रोहित शर्मा इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) और प्रसिद्ध कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) पर भरोसा जताते दिखेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन भुवी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए वो खेलते नजर नहीं आएंगे। स्पिन गेंदबाजी के लिए रोहित शर्मा युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को ही टीम में शामिल करने वाले हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या,