IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए जोस बटलर करने वाले हैं टीम में बड़ा बदलाव, ऐसी होगी प्लेइंग 11

By Twinkle Chaturvedi On July 13th, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के लिए जोस बटलर करने वाले हैं टीम में बड़ा बदलाव, ऐसी होगी प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  की टीम भारत (INDIA) और जोस बटलर (JOSS BUTTLER) की टीम इंग्लैंड (ENGLAND) ने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला जाएगा। जोस बटलर की टीम इंग्लैंड (ENGLNAD)  पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आई हैं।

जो रूट (JOE ROOT), जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) और बेन स्टोक्स (BEN STOKES) जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटते नजर आए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच पहले के मुकाबले काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला हैं। आइए जानते हैं भारत से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम में क्या बदलाव करने वाली हैं।

दूसरे वनडे मैच के लिए जोस बटलर कर सकते हैं बड़ा बदलाव

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम भारत के सामने बुरी तरह पिटती नजर आई। इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 ओवर तक ही टिक पाई थी। इंग्लैंड 50 ओवर के खेल में सिर्फ 111 रनों का टारगेट भारत को दे पाई थी। इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ी जेसन रॉय (JASON ROY), जॉनी बेयस्टो (JONNY BAIRSTOW), बेन स्टोक्स (BEN STOKES), जो रूट (JOE ROOT) और लियाम लिंविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) जैसे खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप होते नजर आए थे।

गेंदबाजी में भी टीम की तरफ से कोई भी भारत के ऊपर दबाव नहीं बना पाया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम में काफी सारे दिग्गज हैं, इसलिए नहीं लगता कि जोस बटलर (JOSS BUTTLER) बल्लेबाजी के साथ कोई बदलाव करेंगे।

जोस बटलर गेंदबाजी क्रम के दो खिलाड़ियों को दूसरे वनडे मैच में टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। जोस बटलर क्रेग ओवरटन (CRAIG OVERTON) और ब्रेडन क्रास (BRYDON CRASE) को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं। इन बाहर कर जोस बटलर सैम करन (SAM CURRAN) और मॉर्क प (MARK PARKINSON) को टीम में मौका दे सकते हैं।

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, मैट पार्किंसन और रीस टॉपली।

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड,