IND vs ENG: फैंस के डर से ऋषभ पंत का मुखौटा लगाकर स्टेडियम में घुसे महेंद्र सिंह धोनी, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

टीम इंडिया (Team India) इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के बाद यहाँ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। बीती शाम 9 जुलाई बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में दूसरा टी20 मैच खेला गया। जहाँ टीम इंडिया इंग्लैंड पर कहर बन कर टूट पड़ी। लगातार दूसरा मैच जीत कर टी20 सीरीज अपने नाम कर लिया।
वहीं संजोग की बात है कि बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में टीम इंडिया का एक और शेर पंहुचा था। इस दिग्गज ने एक दशक से ज़्यादा टीम इंडिया की कमान अपने कंधो पर संभाल के भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गया। लेकिन इस दिग्गज ने स्टेडियम में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का मुखौटा पहन कर एंट्री मारी। तो आइये जानते है कौन है ये महान खिलाड़ी।
ऋषभ पंत का मुखौटा पहन कर इस दिग्गज ने मारी एंट्री
View this post on Instagram
बीती शाम एजबेस्टन स्टेडियम में ऋषभ पंत का मुखौटा पहन कर एंट्री मारने वाले दिग्गज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) है। दरअसल एमएस धोनी (MS Dhoni) अपना 41वां जन्मदिन मनाने के लिए इंग्लैंड पहुंचे थे जहां उन्होंने 7 जुलाई को अपने करीबी परिवार के लोग और दोस्तो के साथ जन्मदिन मनाया था।
इसी सिलसिले में धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंच गए। लेकिन उन्होंने यहाँ एंट्री ऋषभ पंत का मुखौटा पहन कर इसलिए मारी क्योंकि अगर धोनी मास्क नहीं पहनते तो लाज़िम है इतनी बड़ी शख़्सियत को देख लोगो का हुजूम उमड़ पड़ता। इसी वजह से माही ने अपनी चाल चली और मास्क पहन कर चुप चाप स्टेडियम में जा पहुंचे।

ऋषभ पंत का मुखौटा पहन कर इस दिग्गज ने मारी एंट्री
महेंद्र सिंह धोनी ने दिया टीम इंडिया को सरप्राइज

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया टीम इंडिया को सरप्राइज
भारत ने दूसरे टी20 मुक़ाबले में 49 रनों से जीत के साथ सीरीज पर कब्जा किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ये मैच देखने स्टैंड में मौजूद थे। इसके बाद वह भारतीय ड्रेसिंग रूम में आए और उन्हें ईशान किशन (Ishan Kishan) और ऋषभ पंत के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। इंग्लैंड पर भारत की जीत के बाद, भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने विशेष दौरे पर ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को बधाई दी।

महेंद्र सिंह धोनी ने दिया टीम इंडिया को सरप्राइज
धोनी इस हफ्ते की शुरुआत में यूके पहुंचे और इस हफ्ते की शुरुआत में अपना जन्मदिन भी मनाया। भारतीय टीम को एक्शन में देखने के लिए एजबेस्टन जाने से पहले कैप्टन कूल विंबलडन चैंपियनशिप में भी उपस्थित थे। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों की एक श्रृंखला में, धोनी को भारत की प्रचंड जीत के बाद ईशान किशन और सहयोगी स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था।
Tags: IND vs ENG, एम एस धोनी, टीम इंडिया,