IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को अपनी ऊँगली पर नाचने के बाद बुमराह ने अपनी रणनीति का किया खुलासा, कहा- “जैसे ही शमी ने…’

इंग्लैंड और भारत ( IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही। भारत के गेंदबाज़ो ने पहली गेंद से ही हाल बोल दिया।
जिससे इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 25.2 ओवर में महज़ 110 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज़ की। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को उम्दा गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
प्लेयर ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह

प्लेयर ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहले ही ओवर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को बोल्ड कर दिया था। इसके बाद आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने शानदार लय में चल रहे जो रूट को भी पहली गेंद पर ही कैच आउट करवा दिया। एक ओवर में 2 विकेट लेने के बाद भी बुमराह का कहर जारी रहा।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने अगले 2 ओवर में टेस्ट मैच के हीरो रहे जॉनी बेयरस्टो और धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को भी अपनी रफ्तार के झांसे में लिया। अंत में उन्होंने सेट हो चुके डेविड विली और ब्रेडन कार्स को आउट कर इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। इस लिहाज से जसप्रीत बुमराह ने अपने 6 विकेट पूरे किए।
प्लेयर ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह ने शमी के साथ रणनीति का किया खुलासा

प्लेयर ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह ने शमी के साथ रणनीति का किया खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दूसरी बार वनडे फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल पूरा किया है। इस मुकाबले में उनके द्वारा डाला गया ये स्पेल भारत के इतिहास में तीसरा सबसे बेहतरीन स्पेल है। मैच के बाद प्रेज़न्टैशन के दौरान मैन ऑफ द मैच मिलने पर बातचीत में उन्होंने कहा कि,
“जब स्विंग और सीम की गति होती है, तो सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उस अवसर को प्राप्त करना बहुत रोमांचक होता है जब मैंने पहली गेंद फेंकी तो मुझे कुछ स्विंग मिली और हमने उसका फायदा उठाने की कोशिश की। जब गेंद कुछ कर रही हो तो आपको ज्यादा प्रयास करने की जरूरत नहीं है।”

प्लेयर ऑफ़ द मैच जसप्रीत बुमराह ने शमी के साथ रणनीति का किया खुलासा
मोहम्मद शमी के साथ बनाई रणनीति का खुलासा करते हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कहा कि,
Tags: IND vs ENG 1st ODI, जसप्रीत बुमराह, प्लेयर ऑफ़ द मैच,“जैसे ही शमी ने पहला ओवर फेंका, हमारे बीच आगे डालने की बातचीत हुई। उसके लिए बहुत खुश हूं, उसे ढेर सारे विकेट मिले। जब गेंद घूम रही होती है तो कीपर और घेरा बहुत सक्रिय होता है। बहुत खुश हूं कि ऋषभ अपनी कीपिंग के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी पर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”
