IND vs ENG: जोस बटलर ने शानदार जीत का श्रेय दिया इन 2 खिलाड़ियों को दिया, इस गेंदबाज की तारीफों के बांधे पुल

जोस बटलरः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका आज तीसरा और आखिरी मुकाबला ट्रेंट ब्रिज (TRENT BRIDGE) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। भारतीय टीम शुरूआत में जल्दी विकेट खोती नजर आई। सूर्यकुमार यादव ने भारत को गेम में बनाए रखने में पूरी मदद की।
आज उन्होने 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। लेकिन इंग्लैंड ने भारत को 17 रनों से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं। भारत भले ही आज का मुकाबला हार गई हो, लेकिन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने सीरीज में 2-1 से अपने नाम की हैं।
सीरीज में पहली जीत के बाद बोले जोस बटलर
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही थी। जिसका आज आखिरी मैच था, सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड द्वारा गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल देखने को मिला। सीरीज में पहली जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-
” खेलने में अच्छा लगा मजोदार व शानदार खेल था। मुझे लगा कि हमारे पास थोड़ा ऊपर-बराबर स्कोर था। स्काई की अविश्वसनीय पारी। मुझे लगा कि रीस टोपली ने विकेट में गेंदबाजी की और वास्तव में अच्छी गति ली। ग्लीसन को एक और प्रदर्शन के साथ वापस देखना अच्छा लगा। क्रिस जॉर्डन भी अच्छे थे।”
हमारे पास कई ऑलराऊंडर हैं- जोस बटलर
इंग्लैंड ने सीरीज के पिछले दो मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए हारे थे। आज इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की और शानदार टोटल बोर्ड पर खड़ा किया था। भारत सूर्यकुमार यादव की वजह से उस लक्ष्य तक पहुंचती दिख रही थी। लेकिन गेंदबाजों ने आखिरी में विकेट चटकाकर इंग्लैंड को जीत दिलवा ही दी। आगे बात करते हुए जोस बटलर ने कहा-
Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, रिस टॉपली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,” हमारे पास विकल्प हैं। यहां कई ऑलराउंडर भी हैं। हम गहरी बल्लेबाजी करते हैं। यह कठिन निर्णय था लेकिन मोईन अली गेंदबाजी करने के इच्छुक थे, निस्वार्थ चरित्र। क्रिस जॉर्डन की सीरीज शानदार रही है। कुछ कठिन ओवरों में गेंदबाजी की और वह शानदार फॉर्म में दिख रहा है और उसे इनाम मिला है।”