IND vs ENG: जोस बटलर ने इन खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, इस भारतीय गेंदबाज की तारीफों के बांधे पुल

By Twinkle Chaturvedi On July 8th, 2022
IND vs ENG: जोस बटलर ने इन खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार का जिम्मेदार, इस भारतीय गेंदबाज की तारीफों के बांधे पुल

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और जोस बटलर (JOSS BUTTLER) की टीम इंग्लैंड (ENGLAND) ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 आज 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10:30 बजे से खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड को दिया था। इंग्लैंड की टीम बदले में सिर्फ 148 रनपर ही सिमट गई। भारत ने 50 रनों से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया हैं। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली हैं। हार्दिक पंड्या को आज उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने शानदार किया, हम वापसी नहीं कर पाए- जोस बटलर

इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज का पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीत प्राप्त की हैं। इंग्लैंड की टीम इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) के कप्तानी छोड़ने के बाद जोस बटलर (JOSS BUTTLER) पहली बार टीम की कप्तानी करने मैदान में उतरे थे। मगर इंग्लैंड की टीम को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जोस बटलर ने भारत से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“हम आज आउट हो गए। भारत ने शानदार गेंदबाजी की, हम वहां से वापस नहीं आ सके। सोचा कि हम दूसरे हाफ में गेंद के साथ अच्छी तरह से वापस आए। वे बार से थोड़ा ऊपर थे, लेकिन उनकी गेंद स्विंग हुई काफी लगातार शुरुआत में और विकेट हासिल किए।”

जोस बटलर ने की भुवनेश्वर कुामर की तारीफ

सीरीज के पहले मैच में जोस बटलर पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) की शानदार गेंदबाजी के आगे अपना विकेट खोते नजर आए। जोस बटलर ने आगे बात करते भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा-

” क्रिस जॉर्डन इस तरह के आंकड़ों के साथ आने के लिए – उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार इसे ज्यादातर जगहों पर स्विंग कर सकते हैं। यह सामान्य से अधिक स्विंग हुआ, हमें शायद स्टैंड को कम करने के लिए एक हिट करना पड़ा स्विंग (हंसते हुए)।”

आज भारत के ऑलराऊंड प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड को चारों खाने चित होना पड़ा। हार्दिक पंड्या ने आज बल्लेबाजी के साथ इंग्लैंड के 4 गेंदबाजों को अपना शिकार बनाया। जिसके कारण इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी में वापसी करती दिख रही थी। लेकिन चहल और हार्दिक ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम कर दिया।

Tags: जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा,
Exit mobile version