भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स (Lord’s) के मैदान पर खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) और रोहित शर्मा आमने-सामने थे। वहीं, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही।
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने पहले बॉल से ही हल्ला बोल दिया। जिससे इंग्लैंड की टीम 49 ओवर में 246 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 247 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने काफ़ी निराश किया। और ओवर में रन बना कर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की इस बड़ी जीत के बाद मेजबान टीम ने वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर लिया है।
जीत के बाद क्या बोले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर?
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Butler) ने बताया कि अगर वो टॉस जीतते तो वो भी गेंदबाज़ी चुनते। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एक वक़्त पर लगा की मैच हाँथ से निकल गया है। लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाज़ो ने बेहतर खेल दिखाया और मैच में वापसी कर के जेट हासिल की। मैच के बाद उन्होंने कहा कि,
” हां मैं खुश हूं कि हम एक समय मुश्किल में थे लेकिन अंत में हम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर पाए। यहां पर टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी आसान नहीं थी, लेकिन मोईन और विली ने अच्छी बल्लेबाजी की। हम बस शुरुआत में विकेट लेकर उनको परेशानी में लाना चाहते थे। हम इसमें कामयाब रहे। टॉप्ली के लिए यह खास दिन है क्योंकि उन्होंने बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की है।”
146 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, इंग्लैंड ने 100 रनों से जीता मैच
महज 31 रन के संयुक्त स्कोर पर 4 बल्लेबाजों को गंवाने के बाद टीम इंडिया की पारी संभालने का काम शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों के बीच 5वें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई थी। जिसके कारण भारत की उम्मीदें थोड़ी जिंदा होनी शुरु ही हुई थी कि सूर्यकुमार यादव को रीस टोप्ली ने बोल्ड कर दिया।
इसके बाद हार्दिक और रवींद्र जडेजा के बीच की साझेदारी भी सिर्फ 28 रनों की हुई। 101 के स्कोर पर हार्दिक के रूप में छठा विकेट गिरने के बाद नतीजा महज औपचारिकता मात्र रह गया। हालांकि जडेजा और मोहम्मद शमी ने 39 रन जोड़े।
लेकिन 34वें और 35वें ओवर में लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया सिर्फ 146 रन पर ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने 100 रनों से मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हुई है, अब निर्णायक मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा।
