IND vs ENG: किस्मत दे रही है जसप्रीत बुमराह का साथ ! नो बॉल ने दिला दिए 2 विकेट्स, नहीं हो रहा विश्वास तो आप भी देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 3rd, 2022
IND vs ENG: किस्मत दे रही है जसप्रीत बुमराह का साथ ! नो बॉल ने दिला दिए 2 विकेट्स, नहीं हो रहा विश्वास तो आप भी देखें वीडियो

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच पिछले साल का बचा हुआ पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) में खेला जा रहा है। दूसरे दिन रविंद्र जडेजा ने दमदार शतक जमाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया पहली पारी में 416 रन बनाने में कामयाब हो पाई। जडेजा के साथ कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपना कमाल दिखाया।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया और तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मजे की बात यह है कि जस्सी ने दो बार नो बॉल फेंकी और दोनों ही बार उनके खाते में विकेट आ गिरी।

जसप्रीत बुमराह ने नो बॉल पर लिया विकेट

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को तीन में से दो विकेट नो-बॉल की वजह से मिले। यह सुनने में जरूर अटपटा लगे लेकिन सच्चाई यही है। दरअसल बुमराह ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर एलेक्स लीज (Alex Lees) को बोल्ड किया था। उन्हें यह गेंद डालने का मौका ही नहीं मिला होता, लेकिन इससे पहले वाली गेंद नो हो गई। जिसके बाद उन्हें दोबारा ओवर की आखिरी गेंद डालनी पड़ी। यह लेग लीज के बैट और पैड के बीच से निकलकर विकेट पर जा लगी।

जसप्रीत बुमराह ने पोप भी ऐसे ही हुए आउट


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले ओली पोप (Ollie Pope) को जसप्रीत बुमराह ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट किया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद नो-बॉल फेंकी थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा गेंद डालनी पड़ी। दो बार नो-बॉल की वजह से विकेट मिलने के बाद बुमराह को भरोसा ही नहीं हो रहा था। उन्होंने मुंह की तरफ हाथ ले जाकर हैरानी जताई। उनकी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थी और पोप ने उसे ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारे लेकर गेंद स्लिप में श्रेयस अय्यर के पास चली गई।

बल्ले से भी जसप्रीत बुमराहने मचाया धमाल

इंग्लैंड के टॉप तीन बल्लेबाजों का विकेट जसप्रीत बुमराह को ही मिला। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इस मैच में बल्ले से भी अपना कमाल दिखाया। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के 1 ओवर में 35 रन जड़ दिए। बुमराह ने ब्रॉड को निशाने पर लेते हुए पहली गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग में 4 रन बटोरे। इसके बाद दूसरी तेज बाउंसर गेंद पर भारत को वाइड के साथ एक्स्ट्रा 4 रन भी मिले।

दूसरी ही गेंद पर ब्रॉड गलती कर बैठे और भारत के खाते में 7 रन जुड़ गए। फिर इसी ओवर की आखिरी 5 गेंदों पर बैक टू बैक बुमराह ने 3 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। उन्होंने बल्ले से 29 रन बनाए जबकि 6 रन एक्स्ट्रा मिले। बुमराह ने ब्रॉड के 1 ओवर में कुल 35 रन बटोरे। वहीं, जस्सी 16 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

Tags: IND vs ENG, एजबेस्टन टेस्ट, जसप्रीत बुमराह,
Exit mobile version