IND vs ENG: रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में चमकी इस खिलाड़ी की किस्मत, टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के अब पूरे चांस

By Akash Ranjan On June 27th, 2022

बर्मिंघम टेस्ट (IND vs ENG 5th Test) शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की covid19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब खिलाड़ी का आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाएगा, अगर वो रिपोर्ट भी पॉजिटिव आती है। तब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पांच दिन के लिए टीम से अलग रहना पड़ेगा। इस दशा में एक बार फिर टीम की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो गए है।

रोहित शर्मा ने इसी साल कप्तानी संभाली है, अब उनके उपलब्ध न होने पर टीम की कप्तानी कौन करेगा? ये बड़ा सवाल है। भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मौजूद है। अगर रोहित शर्मा मौजूद नहीं होते हैं तब इस खिलाड़ी को कप्तानी दी जा सकती है।

रोहित की गैरहाजिरी में इस खिलाड़ी के कप्तानी करने के पूरे चांस

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को एक जुलाई से इंग्लैंड टीम के खिलाफ पांच दिन का टेस्ट मैच खेलना है। इस टेस्ट मैच के किए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी के लिए टीम चुनी गई थी। लेकिन अब कप्तान रोहित शर्मा कोविड की गिरफ्त में आ गए है। जिसके बाद कप्तानी के लिए स्क्वाड में मौजूद जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को चुना जा सकता है।

इस साल की शुरुआत में, बुमराह को दक्षिण अफ्रीका में भी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में पदोन्नत किया गया है। तब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इस एक अच्छा चैलेंज बताया था, जिससे वो और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि,

”अगर भारतीय टीम की लीड करने का मौका उन्हे मिलता है तब वो इसके लिए बिल्कुल तैयार है। अगर उन्हें मौका दिया जाता है तब वो इसके लिए तैयार है। ये सम्मान की बात है, कोई भी खिलाड़ी इस तरह के मौके को ना नहीं कहेगा।”

कपिल देव के बाद 35 साल बाद कोई गेंदबाज़ बनेगा टीम इंडिया का कप्तान

इस साल फरवरी में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बनाया गया था। मार्च 1987 में कपिल देव (Kapil Dev) के बाद से किसी भी तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम की कप्तानी नहीं की है। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह को 1 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए आधिकारिक तौर पर भारत के कप्तान के रूप में नामित किया जाता है तो टीम इंडिया की कप्तानी 35 साल बाद किसी गेंदबाज़ के हाथों में होगी।

कप्तान रोहित शर्मा को हुआ कोरोना

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तबीयत खराब चल रही थी और ऐसे में वे अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। वहीं, शनिवार यानी 25 जून को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं, रोहित शर्मा की देख रेख अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम कर रही है। पहली बार विदेश में भारतीय टीम की कमान संभालने गए रोहित शर्मा को अब आईसोलेशन में रखा गया है।

Tags: IND vs ENG, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा,
Exit mobile version