IND vs ENG: कप्तान जसप्रीत बुमराह के इन 3 फैसलों के कारण हारी टीम इंडिया, मैच के साथ जीती हुई सीरीज से धोना पड़ा हाथ

By Akash Ranjan On July 5th, 2022
Unique Test Records: भारतीय टीम के ये 3 ओपनर बल्लेबाज नहीं लगा पाए हैं टेस्ट क्रिकेट में शतक, चौकाने वाले नाम हैं शामिल

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में वो हुआ जो टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला था। दूसरी पारी में भारत के खिलाफ 378 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने इस स्कोर को हासिल तो किया ही इसके साथ ही भारत की कई कमजोरियों को भी जगजाहिर कर दिया।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में इस एकमात्र टेस्ट मैच की कमान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दी गई थी और शुरूआत भी उनकी कैप्टेंसी में बेहद शानदार रही थी। लेकिन, दूसरी पारी में उनके अनुभव की कमी स्पष्टतौर पर देखने को मिली और भारत के हाथ आया हुए ये मैच निकल गया। एजबेस्टन टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद हम अपनी इस खास रिपोर्ट में टीम इंडिया (Team India) की उन 3 गलतियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसकी वजह से भारत हाथ जीत आते-आते रह गई।

भारत की ये 3 गलतियों से जीता हुआ मैच और सीरीज अपने हाँथ से गंवाई

1. आर अश्विन का प्लेइंग XI से बाहर होना

टीम इंडिया (Team India) की पहली गलती प्लेइंग इलेवन के तौर पर देखने को मिली। इस मुकाबले में टेस्ट के अनुभवी गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को नजरअंदाज कर दिया गया। उनकी जगह इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को मौका दिया गया जो पूरी तरह से दूसरी पारी में फेल रहे। उन्होंने इस मुकाबले में न गेंद से कोई दमखम दिखाया और न ही बल्ले से कोई करिश्मा किया।

इस गलती का खामियाजा भारत को किस तरह से भुगतना पड़ा ये तो हमने मैच का रिजल्ट ही देख लिया। एजबेस्टन पिच की बात करें तो वो स्पिन फ्रेंडली होती है। इसलिए 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना भारत (Team India) को भारी पड़ गया। अश्विन जिस तरह के गेंदबाज हैं, वह बड़े से बड़े बल्लेबाजों को चारों खाने चित करना जानते हैं। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस निर्णायक टेस्ट मैच में उनका न होना टीम को भारी पड़ गया और हाथ में आया हुआ मैच निकल गया।

2. खराब फॉर्म के बाद भी अय्यर को मौका

भारत की दूसरी पारी में बैटिंग में ये लापरवाही भारत को भारी पड़ी। टीम में सबसे ज़्यादा अगर किसी ने डेंट देने का काम किया है तो वो है श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) टीम मैनजमेंट और कोच ने क्या सोच कर अय्यर को टीम में शामिल किया ये किसी को भी नहीं पता। श्रेयस अय्यर लगातार पिछले कुछ महीनो से आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे है चाहे वो आईपीएल हो या साउथ अफ्रीका सीरीज। श्रेयस अय्यर ने कही भी ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया था जीससे उनकी जगह टीम में बनती हो।

श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी शॉर्ट गेंदों पर एक बार फिर घुटने टेक दिए। टीम इंडिया की ये कुछ हार की गलतियों में एक थी जो सीरीज गंवाकर चुकानी पड़ी। पहली पारी के आधार पर मिली बढ़त के बाद टीम इंडिया (Team India) के बल्लेबाज दूसरी पारी में काफी ज्यादा आत्मविश्वास से भरे हुए दिखाई देने चाहिए थे लेकिन श्रेयस अय्यर के साथ साथ भारत की टॉप आर्डर पूरी तरह से फेल हुई।

3. इंग्लैंड को पहली इनिंग में वापसी का मौका देना

पहली पारी में 416 रनों का विशाल स्कोर बनाने वाली टीम इंडिया (Team India) ने 83 रनों पर अंग्रेजी टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था। जॉनी बेयरेस्टो (Jonny Bairstow) भी पूरी तरह से बल्ले से सिर्फ संघर्ष ही करते हुए नजर आए थे। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की स्लेजिंग ने बेयरेस्टो को पता नहीं कौन सी घुट्टी पिला दी, कि उसके बाद तो उन्होंने रुकने का नाम ही नहीं लिया।

बेयरेस्टो ने पहली पारी में भारत के खिलाफ जबरदस्त सेंचुरी जड़ी और इंग्लैंड की वापसी कराई। लेकिन, ये कहना गलत नहीं होगा कि जॉनी की पारी के बाद पिक्चर बाकी थी। ऐसा लग रहा था कि भारत कम से कम 200 की बढ़त हासिल करेगा, लेकिन बेयरेस्टो ने टीम इंडिया (Team India) के इस सपने को तबाह कर दिया। ये तीसरा बड़ा कारण भी टीम इंडिया के हाथ में आए मुकाबले को छीनने का बड़ा कारण रहा।

Tags: IND vs ENG, जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया,