IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सर जडेजा ने शतक जड़ चलाई तलवार! ड्रेसिंग रूम में कूद कूद कर नाचने लगे विराट, देखें वीडियो

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड और भारत के बीच जारी एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में शतक जड़ा है। पहले दिन टीम इंडिया (Team India) को मुश्किल परिस्थिति से निकालकर दिन के अंत तक 83 रनों पर नाबाद रहने वाले रवींद्र जडेजा ने दूसरे दिन के पहले आधे घंटे के भीतर ही सैंकड़ा जमा डाला।
उनकी इस पारी को देखकर भारतीय खेमा उत्साहित हो उठा, साथ ही टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। जड्डु का शतक होते ही कोहली ड्रेसिंग रूम में झूम उठे।
रविंद्र जडेजा ने जड़ा अपनी टेस्ट करियर का 3 शतक

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 183 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने 194 गेंदों का सामना किया और 13 चौके की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। वहीं जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 3 शतक बनाया। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका ये पहला शतक था।
इसके अलावा जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी धरती पर पहला शतक जड़ा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत साल 2012 में नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ ही की थी। तो 10 साल बाद इंग्लिश टीम के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने में सफलता हासिल की। सर जडेजा ने अपना पहला शतक 2018 में राजकोट में वेस्टइंडिज के खिलाफ टेस्ट मैच में लगाया था। जबकि दूसरा शतक उन्होंने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 2021 में ही लगाया था।
What a knock, Jadeja – incredible Sir. pic.twitter.com/WnCZE9njMv
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 2, 2022
पहली पारी में टीम इंडिया ने बनाये 416 रन

इसके साथ ही आपको बता दें कि दूसरे दिन के पहले सेशन का अंत हो चुका है। बारिश के खलल के चलते अंपायर के द्वारा अर्ली लंच की घोषणा कर दी गई है। पहले सेशन में टीम भारत ने पूरी तरह से मेहमान टीम इंग्लैंड को डोमिनेट किया है, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने जहां एक तरफ स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad)के एक ओवर में 35 रन बटोर कर इतिहास रच डाला।
वहीं इंग्लैंड को दो झटका देकर उनकी परेशानी में इजाफा कर दिया है। फिलहाल इंग्लिश टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए हैं और क्रीज पर जो रुट (Joe Root) और ओली पोप (Ollie Pope) मौजूद है।
Tags: IND vs ENG, रविंद्र जडेजा, शतक,