IND vs ENG: इंग्लैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के पीछे इस खिलाड़ी का था सबसे बड़ा हाथ, अब खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट

By Akash Ranjan On July 6th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के पीछे इस खिलाड़ी का था सबसे बड़ा हाथ, अब खेल लिया अपना आखिरी टेस्ट

इंग्लैंड की टीम ने बर्मिंघम टेस्ट में भारत को 7 विकेट से मात दे दी है। इसी के साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से 2-2 ड्रॉ पर ख़त्म हुई। टीम इंडिया (Team India)15 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने से चूक गई। भारत अगर बर्मिंघम टेस्ट मैच जीत लेता या फिर ड्रॉ भी करा लेता तो वह इस टेस्ट सीरीज को जीतकर इतिहास रच देता। वही इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) का एक खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है।

इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना ही सबसे बड़ी गलती बन गई। ये खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया और बुरी तरह पस्त साबित हुआ है, तो आइये जानते है कौन है ये खिलाड़ी।

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने खेला अपना आखिरी टेस्ट!

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) जैसे बड़े खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया गया है। लेकिन श्रेयस अय्यर इस कीमती मौके को बर्बाद करते हुए नजर आ रहे हैं। अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज बल्लेबाज को बाहर कर श्रेयस अय्यर की टेस्ट टीम में एंट्री करवाई गई, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई।

अब ऐसा लगता है कि श्रेयस अय्यर ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) सबसे फिसड्डी बल्लेबाज बने। श्रेयस अय्यर इस मैच की पहली पारी में 15 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि दूसरी पारी में वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम इंडिया में जगह नहीं बनती इस खिलाड़ी की

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के इस फ्लॉप प्रदर्शन से एक बात तो तय हो गई कि उनकी टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन में नंबर 6 पर जगह नहीं बनती। क्योंकि, नंबर 6 पर ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है, जो टीम को अंत तक संभाल कर रखे और श्रेयस अय्यर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

भारतीय टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका दिया जा सकता है, जो अकेले ही दम पर टीम इंडिया (Team India) को मैच जिता सकते हैं। भारतीय टेस्ट टीम में सूर्यकुमार यादव नंबर 6 पर बल्लेबाजी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है।

सूर्यकुमार यादव को दिया जा सकता है मौका

भारतीय टेस्ट टीम में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अगर नंबर 6 पर खेलते हैं, तो फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को बाहर होने से कोई नहीं रोक सकता। श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी में सबसे बड़ी कमी ये रही है कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और टीम इंडिया (Team India) से अंदर-बाहर होते रहते हैं। टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाज की जरूरत है, जो श्रेयस अय्यर से भी ज्यादा टैलेंटेड है।

Tags: IND vs ENG, टीम इंडिया, श्रेयस अय्यर,