IND vs ENG: हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड टीम की तोड़ी क़मर, कुछ इस तरह से बल्लेबाज़ों को फंसा के बनाया वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस साल काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बतौर कप्तान नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस (GT) को खिताब जितवाया और उसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर भी ऑलराउंडर प्रदर्शन करके टीम में अप नी जगह मजबूत कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी दौरे पर हार्दिक ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है।
उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 4 विकेट झटके थे और अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के जरिए लगभग एक साल बाद वह इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे थे और उनके प्रदर्शन से ऐसा कभी नहीं लगा कि वह लंबे समय बाद 50 ओवर के फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।
हार्दिक पांड्या का वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या का वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 4 विकेट झटककर इंग्लैंड को कम स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक ने 7 ओवर में 24 रन देते हुए 4 विकेट झटके। दिलचस्प बात ये है कि इस मैच में उन्होंने तीन ओवर मेडन डाले।
7 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लेने वाले हार्दिक पांड्या का ये वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में डेब्यू मैच में आया था, जहां उन्होंने 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
हार्दिक पांड्या ने ऐसे तोड़ी इंग्लैंड की कमर

हार्दिक पांड्या ने ऐसे तोड़ी इंग्लैंड की कमर
शुरुआती झटके के बाद इंग्लैंड की टीम को जेसन रॉय (Jason Roy) और बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने संभाला। लेकिन हार्दिक ने आते ही जेसन रॉय को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच आउट कराया। हार्दिक ने बेन स्टोक्स को भी चलता किया। बेन स्टोक्स को भी शानदार पटकी हुई गेंद पर आउट किया। बेन स्टोक्स छोटी गेंद पर शॉट खेलने निकले, लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा ले लिया।
पंड्या ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने पारी के 37वें ओवर में लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler ) को आउट करके इंग्लैंड को एक ही ओवर में डबल झटका दिया।
Tags: IND vs ENG, हार्दिक पांड्या,Jadeja brilliance in the field, but another sharp Hardik Pandya short ball to get rid of Jos Buttler 💥#ENGvIND pic.twitter.com/esWd8rH1Wf
— CricXtasy (@CricXtasy) July 17, 2022
