IND vs ENG: ‘वो काफी अच्छे टच में थे रनों की भूख दिख रही थी लेकिन…’ कोहली के ख़राब फॉर्म पर अंग्रेजी दिग्गज ने बताया रामबाण इलाज़

By Akash Ranjan On July 3rd, 2022
IND vs ENG: 'वो काफी अच्छे टच में थे रनों की भूख दिख रही थी लेकिन...' कोहली के ख़राब फॉर्म पर अंग्रेजी दिग्गज ने बताया रामबाण इलाज़

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का खराब फॉर्म बीते कुछ महीनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट लंबे समय से बल्ले के साथ लय में नजर नहीं आ रहे है। बीते दो सालों से उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को लोग तरस गए है। ऐसे में विराट पर प्रेशर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन भी देखने को मिला।

विराट पहली पारी में महज 11 रन बनाकर मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। जिसके बाद वो काफी निराश नजर आए। उनके इसी फॉर्म पर अब इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने अपनी प्रतिकिया व्यक्त की है।

ग्रीम स्वान ने विराट कोहली को दिया रामबाण इलाज़

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान (Graeme Swann) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के आउट होने पर अपना पक्ष रखा है। कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। इस बात में कोई दो राय नहीं है। लेकिन, वह इस समय अपने खराब दौर से गुजर रहे हैं। ये भी सच्चाई है। ऐसे में इंग्लैंड में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच में मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले के भीतरी किनारे को लेकर स्टंप्स से जा लगी। वहीं उनके आउट होने को लेकर ग्रीम स्वान कहा कि,

” मैं यही कहूंगा कि जिस गेंद पर वह (विराट कोहली) आउट हुए उसके अलावा वो काफी बेहतरीन दिखे। अगर आप उनके पैरों को देखें तो वो ऑफ स्टंप के बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे और मेरा ये मानना है कि वो थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे।”

सोनी स्पोर्ट्स पर कोहली के विकेट को लेकर ग्रीम स्वान ने कहा कि,

” मुझे नहीं लगता है कि उन्हें इस बारे में ज्यादा सोचना चाहिए। वो काफी अच्छे टच में दिख रहे थे और उनके अंदर रनों की भूख साफ दिख रही थी। जब आउट हुए तो काफी हताश थे। कोहली आउट होने के तुरंत बाद पवेलियन नहीं गए, वो काफी निराश थे, क्योंकि वो खेलना चाहते थे।”

अभ्यास मैच में चला था बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट (Edgbaston Stadium) के शुरू होने से पहले लीसेस्टशायर के खिलाफ खेले गए 4 दिवसीय अभ्यास मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बढ़िया लय में नजर आए थे। पहली पारी में उन्होंने 69 गेंदों पर 33 और दूसरी पारी में 98 गेंदों पर 67 रन बनाए थे। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भले ही विराट बड़ी पारी न खेल सको हो, लेकिन दूसरी पारी में उनसे अच्छे खेल की उम्मीद रहेगी।

71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी कब देखने मिलेगी?

फैंस पिछले दो सालों से विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले से शतकीय पारी देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लेकिन उनका यह सपना पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने 22 नवंबर 2019 को कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से विराट के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली है।

वहीं कोहली का बल्ला देश-विदेश में भी अब फीका नजर आ रहा है। फैंस सोच रहे थे कि उन्होंने इंग्लैंड में वार्म मैच में हाफ सेंचुरी लगाई थी तो टेस्ट मैच में 71 वीं सेंचुरी देखने को मिलेगी। लेकिन, ऐसा हो ना सका। इसलिए अभी फैंस को और लंबा इंतजार करना होगा।

Tags: IND vs ENG, ग्रीम स्वान, विराट कोहली,