इंग्लैंड दौरे पर गई भारत की टीम (Team India) अब शनिवार को 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने वाली है। दोनों मैचों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार को हुई थी, पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान टीम इंग्लैंड को 50 रनों से बड़ी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया (Team India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई।
अब इंग्लैंड और भारत दूसरे टी20 मैच के लिए बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भिड़ने वाली है। तो आइए इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 क्या होगी जानते है।
दूसरे मैच में वापसी को तैयार इंग्लैंड की टीम

अपनी ही सरजमीं पर टीम इंडिया (Team India) से पहले मुकाबले में मात खाने के बाद इंग्लिश टीम दूसरे मैच में सीरीज बराबर करने के लिए अपनी पूरी जान झोंकती हुई नजर आ सकती है। इस सीरीज से अपने कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत करने वाले जोस बटलर (Jos Buttler) के पहले मैच का अनुभव बेहद खराब रहा। वे खुद ही पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे।
ऐसे में अब वे दूसरे टी20 मैच में सारी कसर पूरी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही अगर इंग्लैंड को टीम इंडिया को पछाड़ना है तो मोईन अली (Moeen Ali), लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) और सैम करन (Sam Curran) को अभी अपनी काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन कर दिखाना होगा। एजबेस्टन के मैदान में शानदार रिकॉर्ड होने का फायदा भी इंग्लिश टीम को मिल सकता है।
भारत और इंग्लैंड में किसका पलड़ा है भारी?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच होने वाला सीरीज का दूसरा टी20 मैच बेहद रोमांचक होने वाला है। इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) विदेशी सरजमीं पर भले ही जीत के इरादे से उतरेगी लेकिन, उसके सामने मेजबान की घरेलू सरजमीं पर कई बड़ी चुनौतियां होने वाली हैं। हालांकि दोमों टीमों के बीच अब तक खेले गए हेड टू हेड टी20 मैचों की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना 20 मुकाबले में हुआ है।
इनमें से 11 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. तो वहीं 9 मैचों में इंग्लैंड टीम विजयी रही है, ऐसे में देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच जीत का अंतराल कुछ ज्यादा नहीं रहा है और दोनों ही एक-दूसरे पर हावी रही हैं। लेकिन टीम इंडिया ने पिछले मैच में इंग्लैंड को जिस तरह से 50 रनों के बड़े मार्जिन से मात दी है, उससे मेहमान टीम भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।
दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।

