IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय फैंस पर की गईं नस्लीय टिप्पणी, ईसीबी ने किया मामले की जांच का ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले गए आखिरी निर्णायक टेस्ट मैच में एक बार फिर नस्लवाद के मामले ने सुर्खियां पकड़ी है। खेल के चौथे दिन भारत के कुछ फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए इस तरह के आरोपों का दावा किया है कि विपक्षी टीम के प्रशंसकों ने उन पर नस्लभेद से संबंधित टिप्पणियां की जा रही थी। अब इस मामले के सामने आने के बाद से ही इसे लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं और अब ईसीबी ने भी इस पर एक्शन लेने का दावा किया है।
भारतीय फैंस ने नस्लवाद का लगाया आरोप
दरअसल 5वें टेस्ट मैच (IND vs ENG) के चौथे दिन एक सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट करते हुए लिखा कि एरिक हॉलीज स्टैंड में भारत के प्रशंसकों को नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। एक दूसरे यूजर ने भी इस मामले पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि मुकाबले के दौरान घृणित नस्लवाद से जूझना पड़ा। ऐसा दुर्व्यवहार जो हमने इस मैच से पहले किसी और मुकाबले में एक्सपीरियंस नहीं किया। सोशल मीडिया पर जताई गई नाराजगी के बाद ईसीबी ने इस मामले में जांच की बात कही है।
#racism #ENGvIND #Edgbaston #verbalabuse Disappointed to hear and see racist slur against Indian players @imShard and @mdsirajofficial by the spectators in the south lower stand at Edgaston, UK.
Cricket is no longer a gentlemen's game here in the UK 🙁 pic.twitter.com/WmqFPjUh8P
— pavan (@pspavan007) July 4, 2022
Racist behaviour at @Edgbaston towards Indian fans in block 22 Eric Hollies. People calling us Curry C**ts and paki bas****s. We reported it to the stewards and showed them the culprits at least 10 times but no response and all we were told is to sit in our seats. @ECB_cricket pic.twitter.com/GJPFqbjIbz
— Trust The Process!!!! (@AnilSehmi) July 4, 2022
The most disgusting racist behaviour and language I have ever seen and experienced today @Edgbaston. Never in my life did I expect this could happen. Racism is rife in 2022. @ECB_cricket #NoRoomforRacism #ENGvIND #ENGvsIND pic.twitter.com/9ZvkA3fSCa
— Dhruv Patel (@Dh2uv) July 4, 2022
ईसीबी ने पूरे मामले पर जांच का दिया दिलासा
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) मैच के बीच इस मामले के सामने आने के बाद एजबेस्टन के अधिकारियों ने इस पर भारतीय फैंस से माफी मांगी है और उन्होंने दिलासा भी दिया है कि वह जल्द से जल्द इस मामले की पूरी तरह से जांच करेंगे। उन्होंने इस मसले पर ट्वीट करते हुए लिखा,
‘ हमें यह पढ़कर बहुत खेद है और हम इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। हम आज के मुकाबले में नस्लवादी दुर्व्यवहार की रिपोर्ट सुनकर चिंतित हैं। हम एजबेस्टन के अधिकारियों के संपर्क में हैं, जो इस मामले की जांच करेंगे। क्रिकेट में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है।’
Edgbaston has been working hard to create a safe and inclusive environment. If you’ve experienced or witnessed any discrimination, find out how to report it here: https://t.co/M7NjhFVPwg
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) July 4, 2022