IND vs ENG: इंग्लैंड के लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड करने के बाद बुमराह ने दिया ऐसा रिएक्शन, बल्लेबाज़ भी मुस्कुराते हुए गया बाहर, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On July 10th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड करने के बाद बुमराह ने दिया ऐसा रिएक्शन, बल्लेबाज़ भी मुस्कुराते हुए गया बाहर, देखें वीडियो

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेला गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की हालत ख़राब नजर आई। इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि, यहां पर सबसे ज्यादा चर्चा लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के विकेट की हुई जो सीधा क्लीन बोल्ड हो गए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम महज़ 121 रनो पर ऑल आउट हो गई और भारत ने 49 रनो से मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ तीन मैचों की टी-20 सीरीज भी 2 -0 से जीत ली है।

लियाम लिविंगस्टोन को जसप्रीत बुमराह ने किया क्लीन बोल्ड

लियाम लिविंगस्टोन को जसप्रीत बुमराह ने किया क्लीन बोल्ड

लियाम लिविंगस्टोन को जसप्रीत बुमराह ने किया क्लीन बोल्ड

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND 2nd T20) के खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लिश टीम को तीसरा झटका लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के रूप में लगा जो 9 गेंदों में 3 चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इंग्लैंड के पारी के पांचवें ओवर में भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) गेंदबाजी करने के लिए आए।

ये बुमराह का दूसरा ओवर था। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को क्लीन बोल्ड किया। ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम विकेट था। लियम के क्लीन बोल्ड होने के बाद, पवेलियन लौटते समय बुमराह और लियाम ने एक दूसरे को स्माइल पास की। वहीं, लियम को आउट होता देख इंडियन फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने लियम के मजे लिए।

टीम इंडिया ने रन से दी इंग्लैंड को शिकस्त

टीम इंडिया ने रन से दी इंग्लैंड को शिकस्त

टीम इंडिया ने रन से दी इंग्लैंड को शिकस्त

टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 29 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ जडेजा टीम के हाई स्कोरर रहे। जबकि टीम के चार बल्लेबाज 15 से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में नाकाम रहे।

ऐसे खेल प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया 150 रन बनाए में सफल रही। जवाब में इंग्लैंड की टीम सारी विकेट गंवा कर 121 रन ही बना पाई और भारत ने 49 रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ रोहित शर्मा टी20ई इतिहास में लगातार 14 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। ऐसे में फैंस रोहित की कप्तानी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags: IND vs ENG, बुमराह, लियाम लिविंगस्टोन,