Ind vs Eng: भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड का सामना कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बकाया आखिरी और पांचवा टेस्ट मैच 1 जून से शुरू हुआ है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। जिसकी जगह पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथों में दी गई है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने अपना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टीम इंडिया ने तोड़ा 32 साल पुराना रिकॉर्ड
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने टेस्ट मैच के पहले दिन 7 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। भारतीय टीम का यह टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय टीम ने पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ है आखिरी बार 324 रन बनाए थे। जिस दौरान भारतीय टीम के 4 विकेट गिर चुके थे। लेकिन 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने 32 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
पंत और जडेजा की वजह से टूटा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने अपना 32 साल पुराना जो रिकॉर्ड तोड़ा है उसके पीछे भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का मुख्य हाथ है। क्योंकि भारतीय टीम जब पहले बल्लेबाजी करने आई थी तब टीम इंडिया के आधे बल्लेबाज 98 रन के पर ही पवेलियन लौट चुके थे। जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने 222 रनों की छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी निभाई। जिस दौरान ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली और जडेजा ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Read More-इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के इन 5 Batsmen ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान
