IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! ये धाकड़ खिलाड़ी टेस्ट मैच से हो सकता है बाहर

Team India Tour Of England: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड (England) के दौरे पर 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलने हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ये एकमात्र टेस्ट पिछले साल कोरोना की वजह से रद्द हुए पांचवें टेस्ट की भरपाई करने के लिए खेलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया (Team India) इसी सप्ताह रवाना होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट मैच के अलावा लिमिटेड ओवरों की सारीज भी खेलेगी। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज इस टेस्ट से बाहर हो सकता है।
इस धाकड़ खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया था। जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन पहले टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल (KL Rahul) चोटिल हो गए।
प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी, उनको ग्रोइन इंजरी हुई है। जिसके बाद केएल राहुल (KL Rahul) साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए। अब क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
केएल राहुल की जगह लेगा ये खिलाड़ी

दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) अगर इस टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो फिर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा शुभमन गिल (Shubham Gill) ओपनर ही टीम के पास होंगे। ऐसे में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट की उपकप्तानी मिल सकती है, जो इस समय टी20 टीम के कप्तान हैं। केएल राहुल टेस्ट टीम के उपकप्तान थे। यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल कब तक मैदान से बाहर रहेंगे। ये भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, जो टेस्ट क्रिकेट में लय में नजर आ रहे थे।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड दौरे, केएल राहुल, टीम इंडिया,