IND vs ENG: कोच और कप्तान बदलने के बाद भी जारी हैं आर अश्विन के साथ नाइंसाफी का सिलसिला, महत्वपूर्ण मैच में बेंच पर बैठे

रविचंद्रन अश्विनः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई को 3 बजे से एडजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। रोहित शर्मा के (ROHIT SHARMA) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जसप्रीत बुमराह (JASPRIT MUMRAH) इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (BEN STOKES) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं।
इस टेस्ट मैच में भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (ASHWIN) को कोच और कप्तान ने प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई हैं। अश्विन यहां की पिचों पर कारगार साबित हो सकते थे।
इंग्लैंड के खिलाफ 1 मात्र टेस्ट में नहीं मिली रविचंद्रन अश्विन को जगह

भारतीय आज 1 जुलाई से अपना इंग्लैंड दौरा शुरू कर रही हैं। भारत पहले 1 से 5 जुलाई तक टेस्ट खेलेगी उसके बाद वनडे और टी-20 के लिए इंग्लैंड के साथ भिड़ेगी। आज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत की कप्तानी कर रहे हैं। आज जब उन्होंने प्लेइंग 11 की घोषणा की तो हर कोई दंग रह गया कि इसमें रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ी का नाम नहीं हैं।
इस टेस्ट मैच से पहले हर कोई यही अश्विन के एडजेब्सटन की पिच पर घातक साबित होने की बात कर रहा था। लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट, कोच राहुल द्रविड (RAHUL DRAVID) और कप्तान बुमराह ने अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी। आपको एक बात और बता दे इंग्लैंड आने से पहले अश्विन को कोरोना हो गया था। इसलिए वो देरी से इंग्लैंड पहुंचे थे।
अगर भारतीय मैनेजमेंट उन्हें खेलने का मौका ही नहीं देना चाहती थी, तो फिर उसी वक्त कोरोना का हवाला देकर अश्विन को बाहर कर देना चाहिए था। महान दिग्गज खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट में बेंच में बैठाकर टीम मैनेजमेंट ने बहुत बड़ी गलती कर दी हैं और बार-बार अश्विन के साथ नाइंसाफी करने पर तुली हुई हैं।
कोहली के कप्तान ना होने के बावजूद भी खत्म नहीं हो रही अश्विन के साथ नाइंसाफी

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जब भारतीय कप्तान थे तब रविचंद्रन अश्विन ज्यादा समय बाहर ही रहते थे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी अश्विन को टीम में जगह नहीं मिली थी। फैंस का कहना था कि विराट और कोच रवि शास्त्री (RAVI SHASTRI) अश्विन के साथ काफी ज्यादा नाइंसाफी करते थे। लेकिन आज भारत के कप्तान, कोच सब बदल गए लेकिन फिर भी अश्विन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। यानि कि विराट कोहली के कप्तानी पद छोड़ने के बाद भी अश्विन का टीम में रोल नहीं बदला।
इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स (BEN STOKES) और जॉनी बेयस्टो (JOHNY BAIRSTOW) को आगे आग उगलने की काबिलियत रखते हैं। रविचंद्रन अश्विन का प्लेइंग 11 से बाहर होना एक और चीज़ यह भी दिखाती हैं कि अब भारतीय टीम में प्रतियोगिता काफी ज्यादा बढ़ती भी जा रही हैं। लेकिन भारत इस टेस्ट में मात्र 1 ही स्पिनर के साथ उतरी हैं जो कि बिल्कुल भी लॉजिक वाली बात ही नहीं लगती हैं। उम्मीद रहेगी भारत अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।
Tags: जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रवि शास्त्री, रविचंद्रन अश्विन, राहुल द्रविड़, विराट कोहली,