IND vs ENG: कोहली को प्रपोज करने वाली इस इंग्लिश क्रिकेटर संग इंग्लैंड घूम रहे है अर्जुन तेंदुलकर, तस्वीरें हो रही वायरल

By Akash Ranjan On June 28th, 2022
IND vs ENG: कोहली को प्रपोज करने वाली इस इंग्लिश क्रिकेटर संग इंग्लैंड घूम रहे है अर्जुन तेंदुलकर, तस्वीरें हो रही वायरल

भारतीय टीम के अलावा पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी इन दिनों इंग्लैंड में हैं। अर्जुन ने कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मास्टर ब्लास्टर के बेटे इंग्लिश टीम की खिलाड़ी के साथ घूमते और लंच करते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर इंग्लैंड में इस महिला क्रिकेटर के साथ कर रहे हैं एन्जॉय

इनदिनों इंग्लैंड में एन्जॉय कर रहे अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही है। इस तस्वीर को इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वैट (Danielle Wyatt) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। इस तस्वीर में अर्जुन तेंदुलकर डैनिएल वैट के साथ लंच का लुत्फ उठा रहे हैं। लंदन के सोहो रेस्तरां में डैनिएल वैट और अर्जुन तेंदुलकर ने लंच किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और डेनियल वैट (Danielle Wyatt) अच्छे दोस्त हैं और पहले भी दोनों को एक साथ देखा जा चूका है। जब भी अर्जुन तेंदुलकर लंदन जाते हैं तो वह अपनी इस महिला क्रिकेटर दोस्त से मिलने जरूर जाते हैं।

किंग कोहली को कर चुकी है प्रपोज़

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat कोहली) को साल 2014 में आधी रात को ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रपोज करने वाली डेनियल वेट (Danielle Wyatt) ने तहलका मचा दिया था। अब वही डेनियल वेट इंग्लैंड महिला टीम की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल हैं और अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी दोस्त भी हैं।

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे फिलहाल अपने इसी दोस्त के साथ लंदन की सैर कर रहे हैं और लंच डेट पर भी गए। हाल ही में हुए आईपीएल 2022 में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपने साथ शामिल किया था। लेकिन उन्हें अभी तक आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है।

ऐसा रहा है डेनियल वेट का प्रदर्शन

डेनियल वायट (Danielle Wyatt) ने 93 वनडे में इंग्लैंड के लिए 21.89 और 84.12 के स्ट्राइक रेट से 1489 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 124 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 21.36 की औसत और 124.19 के स्ट्राइक रेट से 1966 रन बनाए। डैनियल ने 27 विकेट वनडे और 46 टी20 में लिए हैं। डैनियल ने एक बार विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज भी किया था और इसी के बाद से वह लाइमलाइट में आई थी।

Tags: अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल वैट, विराट कोहली,
Exit mobile version