IND vs ENG: भारत के ख़िलाफ़ 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीता टॉस! करेगी पहले गेंदबाज़ी, जानिए दोनो टीमों की प्लेइंग 11

By Akash Ranjan On July 1st, 2022
IND vs ENG: भारत के ख़िलाफ़ 5वें टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीता टॉस! करेगी पहले गेंदबाज़ी, जानिए दोनो टीमों की प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच 5वां टेस्ट मैच 1 जुलाई (शुक्रवार) यानी आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में शुरू हो रहा है। यह मैच पिछले साल हुई भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला का समापन मैच है। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। इस सीरीज के आख़िरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी करते नज़र आएंगे।

भारत के ख़िलाफ़ इंग्लैंड ने जीता टॉस पहले गेंदबाज़ी चुनी

एजेस्टेन में भारत कभी नहीं जीता कोई टेस्ट

भारत ने बर्मिंघम के एजेस्टेन में इससे पहले कुल 7 मैच खेले, जिसमें से 6 बार भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी। एक टेस्ट बेनतीजा रहा था। अगर भारत 1 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट में जीत दर्ज करती है तो ये इस स्टेडियम में टीम की पहली जीत होगी।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला पिछले साल का निर्याणक मैच होगा, अभी भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत को सीरीज जीतने के लिए इस टेस्ट को जीतना या ड्रा कराना है, जबकि इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में जीत चाहिए। भारत इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट चैनल पर होगा। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। जियो टीवी ऐप जैसी मोबाइल ऐप पर भी मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है।

इंग्लैंड की टीम में जेम्स एंडरसन की हुई वापसी

इंग्लैंड टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) की वापसी हुई है। वहीं, सैम बिलिंग्स (Sam Billings) विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। एंडरसन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। तीसरे टेस्ट में उनके स्थान पर जेमी ओवर्टन (Jamie Overton) ने खेला था। ओवर्टन का प्रदर्शन शानदार था।

भारत की प्लेइंग इलेवन बनाम इंग्लैंड

शुभमन गिल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड टीम: एलेक्स लीज़, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (सी), सैम बिलिंग्स, जेम्स एंडरसन, मैथ्यू पॉट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच।

Tags: IND vs ENG, भारत, भारत और इंग्लैंड,
Exit mobile version