IND vs ENG: जो रूट और बेयरस्टो ने मिलकर भारत के मुँह से छीनी जीत, 7 विकेट से हराकर पटौदी टेस्ट सीरीज को किया 2-2 से बराबर

By Akash Ranjan On July 5th, 2022
IND vs ENG: जो रूट और बेयरस्टो ने मिलकर भारत के मुँह से छीनी जीत, 7 विकेट से हराकर पटौदी टेस्ट सीरीज को किया 2-2 से बराबर

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) के मैदान में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कप्तानी की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 416 रन बनाये थे।

ज़वाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत ने 132 रन की बढ़त बनाई। जिसके बाद भारत दूसरी पारी में 245 रन बनाए और पहली पारी में बढ़त की वजह से इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष का पीछे करने उतरी मेजबान टीम ने शानदार वापसी की और 7 विकेट से मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड ने इस आख़िरी मैच को जीत कर सीरीज 2-2 से बराबर कर खत्म की है।

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत

378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की सलामी जोड़ी एलेक्स लीस (56) और जैक क्रॉली(46) ने आक्रमक रुख अपनाते हुए पारी की शुरुआत की थी। पिछली सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भारत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। महज 22 ओवर के भीतर ही इंग्लैंड टीम ने 107 रन बना लिए थे। ऐसे में ये टीम लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद 2 रनों के भीतर 3 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड बैकफुट पर आना शुरू हुई।

एक के बाद एक तीन विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की मैच में वापसी होने ही वाली थी। लेकिन इस समय इंग्लिश टीम के 2 सबसे घातक बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) (142*)और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) (114*) के क्रीज पर आते ही सारे कयासों पर विराम लग गया।

रूट और जॉनी की जोड़ी मैच के अंत तक भारतीय गेंदबाजों के आगे चट्टान बनकर खड़े रही और सभी गेंदबाजों को बेअसर करते चले गए। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपने-अपने शतक पूरे करते हुए चौथे विकेट के लिए रनों की साझेदारी के अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई है। जिसके चलते पटौदी ट्रॉफी की ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई है।

इस मैच से पहले इंग्लैंड ने कभी भी टेस्ट में 360 रन से ज्यादा के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था। वहीं, भारतीय टीम टेस्ट में 340 रन से ज्यादा का लक्ष्य देने के बाद कभी नहीं हारी थी। आज इंग्लैंड की टीम ने जीत हासिल कर के ये दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए है।

जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शतक

इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के हाथों सस्ते में अपना विकेट गंवाने के बाद जो रूट (Joe Root) दूसरी पारी में सारी कसर निकल दी। जो रूट (Joe Root) ने मोर्चा संभालते हुए जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के साथ मिलकर इस बल्लेबाज अविजित साझेदारी की। साथ ही जो रूट भी अपना शतक पूरा किया।

रुट के साथ जॉनी बेयरस्टो ने भी अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। उन्होंने 137 गेंदों में अपने 100 रन पूरे किए। उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है। वो इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

टीम इंडिया की दूसरी पारी महज़ 245 रन पर सिमटी

भारत के लिए दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 57 रन की पारी खेली। पुजारा और पंत ने अपनी-अपनी पारी में आठ-आठ चौके लगाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। शुभमन गिल (Shubman Gill) चार रन, हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)11 रन, विराट कोहली (Virat Kohli) 20 रन, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 19 रन, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 23 रन।

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) चार रन, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)13 रन और कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सात रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) दो रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) और मैथ्यू पॉट्स (Matthew Potts) ने दो-दो विकेट झटके। जेम्स एंडरसन (James Anderson) और जैक लीच (Jack Leach) को एक-एक विकेट मिला। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। और जीत से महज़ 119 रन दूर है।

Tags: IND vs ENG, एजबेस्टन टेस्ट, भारत और इंग्लैंड,