IND vs ENG: चौथे दिन भारत का निकला दम! इंग्लैंड ने की दमदार वापसी, अब मैच के साथ साथ जीती हुई सीरीज पर मंडराया ख़तरा

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) के मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 416 रन बनाये थे।
ज़वाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत ने 132 रन की बढ़त बनाई। जिसके बाद भारत दूसरी पारी में 245 रन बनाए और पहली पारी में बढ़त की वजह से इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा है। लक्ष का पीछे करने उतरी मेजबान टीम ने शानदार वापसी की और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 259 रन बना लिए है। हुए जीत से महज 119 रन दूर है।
टीम इंडिया की दूसरी पारी महज़ 245 रन पर सिमटी
![]()
भारत के लिए दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने 57 रन की पारी खेली। पुजारा और पंत ने अपनी-अपनी पारी में आठ-आठ चौके लगाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। शुभमन गिल (Shubman Gill) चार रन, हनुमा विहारी (Hanuma Vihari)11 रन, विराट कोहली (Virat Kohli) 20 रन, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 19 रन, रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 23 रन।
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) चार रन, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami)13 रन और कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सात रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) दो रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) और मैथ्यू पॉट्स (Matthew Potts) ने दो-दो विकेट झटके। जेम्स एंडरसन (James Anderson) और जैक लीच (Jack Leach) को एक-एक विकेट मिला। फिलहाल इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। और जीत से महज़ 119 रन दूर है।
चौथे दिन इंग्लैंड ने बनाये 259/3

चौथे दिन लक्ष का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत कर दी है। जिसके बाद भारत की परेशानी में इजाफा हो गया है। क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को अपने घर में इसी प्रकार मात दी थी। इंग्लैंड के ओपनर्स ने एलेक्स लीस (Alex Lees) ने 65 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रनो की पारी खेली। ज़क क्रॉली (Zak Crawley) ने भी 76 गेंदों पर 46 रन बनाये।
इन दोनों के आउट होने के बाद मैदान पर ओली पोप (Ollie Pope) आये लेकिन सस्ते में आउट होकर लौट गए। इसके बाद मैदान पर जो रुट(Joe Root) आये और यहाँ से भारत के हाँथ से जीता हुई बाज़ी अपने हाँथ में खींच ली।
जो रुट ने दूसरी पारी में जड़ी फिफ्टी

इस टेस्ट मैच की पहली पारी में मोहम्मद सिराज के हाथों सस्ते में अपना विकेट गंवाने के बाद जो रूट (Joe Root) दूसरी पारी में सारी कसर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की सलामी जोड़ी ने आक्रमक रुख अपनाते हुए पारी की शुरुआत की थी, दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर 107 रनों की साझेदारी की थी।
लेकिन इसके बाद लगातार 3 विकेट गँवाने के बाद इंग्लैंड परेशानी में लग रही थी। ऐसे में जो रूट (Joe Root) ने मोर्चा संभालते हुए भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दिया। जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर इस बल्लेबाज ने 100 से भी अधिक रनों की साझेदारी कर ली है। साथ ही जो रूट भी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं।
Tags: IND vs ENG, एजबेस्टन टेस्ट, भारत और इंग्लैंड,