IND vs ENG: भारत की दमदार बल्लेबाज़ी के बाद दिखी घातक गेंदबाज़ी, बारिश को चीरते हुए दूसरे दिन इंग्लैंड की आधी टीम को भेजा पवेलियन

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 5th) के बीच अधूरी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन (Edgbaston Stadium) के मैदान में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 के अंतर से आगे है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) कप्तानी कर रहे है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 416 रन बनाये थे।
भारत की पहली पारी ऑल आउट होने के बाद दूसरे दिन मेहमान टीम ने काफ़ी ख़राब शुरुआत की और दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 5 विकेट पर 84 रन बना लिए है। अच्छी बल्लेबाज़ी के बाद भारत अच्छी गेंदबाज़ी भी कर रहा है।
दूसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड 332 रन पीछे
मेजबान टीम के द्वारा शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देख 416 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज एक-एक कर धाराशाही होते चले गए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज से ही खराब फॉर्म में चल रही एलेक्स लीस (Alex Lees) और जैक क्रॉली (Zak Crawley) की जोड़ी भारत के खिलाफ भी फ्लॉप हुई। पहली पारी में इन दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश: 6 और 9 रनों का योगदान दिया। अच्छी लय में चल रहे ओली पोप भी 44 रनों के संयुक्त स्कोर पर 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे।
लेकिन इसके बाद इंग्लिश टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) (31) और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने कुछ समय तक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की घातक गेंदो का सामना करते हुए चौथे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। जिसकी बदौलत इंग्लैंड दूसरे दिन के अंत तक रन बनाने में सफल हो पाई है। मैच के तीसरे दिन जॉनी बेयरस्टो(11) और बेन स्टोक्स(0*) इंग्लैंड की पारी को आगे लेकर जाएंगे।
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमटी
भारत की पहली पारी 416 रन पर सिमट गई। जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आउट करके भारतीय पारी खत्म की। सिराज ने छह गेंदों में दो रन बनाए। एंडरसन की गेंद पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका कैच पकड़ा। वहीं, कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 16 गेंद में 31 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम ने शुरुआती पांच विकेट 100 रन के अंदर खोने के बाद 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। हालांकि यह पहला मौका है, जब विदेशी जमीन पर भारत ने पांच विकेट 100 रन के अंदर गंवाने के बाद 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।
रविंद्र जडेजा ने जड़ा अपनी टेस्ट करियर का तीसरा शतक
इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 183 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा ने 194 गेंदों का सामना किया और 13 चौके की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए। जेम्स एंडरसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। वहीं जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का 3 शतक बनाया। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उनका ये पहला शतक था।
जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम कराया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार है। लेकिन एजबेस्टन टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया है। स्टुअर्ट ब्रॉड का ये ओवर टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। इस ओवर कुल 35 रन आए।
इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। वहीं, मैटी पॉट्स ने दो विकेट झटके। स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स और जो रूट के हाथ एक-एक सफलता लगी।
Tags: IND vs ENG, एजबेस्टन टेस्ट, दूसरे दिन, भारत,