IND vs ENG: टी20 सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी भारत को क्या मिलेगा मौसम का साथ? जानिए ट्रेंट ब्रिज की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On July 10th, 2022
IND vs ENG: टी20 सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी भारत को क्या मिलेगा मौसम का साथ? जानिए ट्रेंट ब्रिज की मौसम रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (10 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने होंगे। दोनों टीम के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

टीम इंडिया (Team India) इस सीरीज को पहले ही जीत चुकी है। जबकि इंग्लैंड की टीम इस आखिरी बचे मुकाबले में जी जान से लड़ कर अपने घर में अपनी इज़्ज़त बचाने उतरेगी। तो चलिए जानते इस रोमांचक मुकाबले से पहले क्या रहने वाला है मौसम का मिज़ाज़।

भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड

भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड

भारत का इस मैदान पर रिकॉर्ड

भारत ने इस मैदान पर 3 टी20 मैच खेले हैं और 2 मैच जीते हैं और 1 मैच हारा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड ने भी 3 मैच खेले हैं लेकिन उसे 2 मैच हारे हैं और शेष 1 में जीत मिली है। ऐसे में इस मैदान पर भारतीय टीम (Indian Team) का पलड़ा भारी अंज़र आता है।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी टी20 मैच में मौसम अहम भूमिका निभाने वाला है। इस मुकाबले से जुड़ी मौसम रिपोर्ट के बारे में अगर हम बात करें तो रविवार को नॉटिंघम में बारिश की संभावना बेहद कम है। रविवार को नॉटिंघम का तापमान 25 से 11 डिग्री सेल्सियस होगा।

यानी खिलाड़ियों को गर्मी से काफी राहत होगी और मौसम काफी ठंडा होने वाला है। हवा 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जबकि ह्यूमिडिटी 51 प्रतिशत होगी, वहीं बारिश होने की संभावना सिर्फ 02 प्रतिशत है। हालांकि रविवार को नॉटिंघम शहर में बादल छाए रहेंगे लेकिन फैंस के लिए अच्छी बात ये हैं कि मौसम मैच के अनुकूल ही रहेगा।

तीसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

तीसरे टी20 मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

तीसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-XI

इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टायमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

Tags: IND vs ENG, ट्रेंट ब्रिज, मौसम रिपोर्ट,