IND vs ENG: तीसरे टी20 में इंग्लैंड को 17 रनों से मिली जीत लेकिन सूर्यकुमार यादव ने जीता दिल, सीरीज 2-1 से हुई भारत के नाम
भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार (10 जुलाई) को ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला गया। इस मुकाबले में बतौर कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आमने-सामने थे। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे थी। इस आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन बनाये थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत ख़राब रही और अंत में 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन पर ऑल आउट हुई। लेकिन इस मैच में हार के बावजूद टीम इंडिया ने सीरीज 2 -1 से जीत ली है।
डेविड मलान का अर्धशतक

डेविड मलान का अर्धशतक
इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के खेले जा रहे इस आखिरी टी20 मैच में इंग्लिश टीम की तरफ से डेविड मलान (Dawid Malan) ने दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने मात्र 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मलान ने इस मुकाबले में 39 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने उनका विकेट लिया।
कुछ ऐसी रही इंग्लैंड की पारी

कुछ ऐसी रही इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 215 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए जेसन रॉय (Jason Roy) और जोस बटलर (Jos Buttler) ओपनिंग करने आए। बटलर 9 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। जबकि रॉय 26 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप साल्ट (Phil Salt) महज 8 रन बनाकर आउट हुए।
दाविद मलान (Dawid Malan) ने दमदार पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। मलान की इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। मोईन अली (Moeen Ali) पहली ही गेंद पर आउट हो गए। हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने 9 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। अंत में लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने 29 गेंदों में 4 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।
भारत के गेंदबाज़ो ने लुटाये रन
भारत के गेंदबाज़ो ने लुटाये रन
भारत के लिए रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। आवेश खान (Avesh Khan) को भी एक सफलता हाथ लगी। उन्होंने 4 ओवरों में 43 रन दिए। रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 4 ओवरों में 45 रन दिए। हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। उमरान मलिक (Umran Malik) काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवरों में 56 रन देकर एक विकेट लिया।
सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली शतकीय पारी

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली शतकीय पारी
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बने 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बने। सूर्यकुमार यादव ने 48 गेंदों पर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और 12 चौके और पांच छक्के लगाए। सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (चार शतक), केएल राहुल (दो शतक), सुरेश रैना (एक शतक) और दीपक हुड्डा (एक शतक) सेंचुरी लगा चुके हैं।
कुछ ऐसी रही भारत की पारी

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली शतकीय पारी
215 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही। मैच के दूसरे ओवर में दो के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कैच आउट हुए। पंत एक रन बना सके। इसके बाद मैदान पर आये विराट कोहली (Virat Kohli) लगा अपने रंग में है। लेकिन विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे। विराट छह गेंदों पर 11 रन बना सके। भारत को तीसरा झटका कप्तान के रूप में लगा। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 11 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद मैदान पर आये सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आये। श्रेयस अय्यर के साथ भारत की डूबती पारी को संभाला। दोनों ने मिल कर शतकीय साझीदारी की। इसके बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 23 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रीस टॉपली ने विकेटकीपर बटलर के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव के साथ 62 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी निभाई।
इसके बाद भारत की लगातार विकटें गिरती रही। दिनेश कार्तिक और जडेजा आया राम और गया राम की भेष में नज़र आये। मतलब कार्तिक 7 गेंदों पर 6 रन और जडेजा 4 गेंदों पर 7 रन बना कर आउट हुए। लेकिन एक छोर से यादव डेट रहे लेकिन अंत में यादव 55 गेंदों पर शानदार 117 रन बनाये। यादव के आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीद खत्म हो गई। और हुआ भी ऐसा ही भारत 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 राण पर ऑल आउट हुई।
Tags: IND vs ENG, भारत और इंग्लैंड, सूर्यकुमार यादव,