IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अंतिम निर्णायक वनडे मैच में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए मैनचेस्टर की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अंतिम निर्णायक वनडे मैच में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए मैनचेस्टर की मौसम रिपोर्ट

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।

जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच की मौसम रिपोर्ट आइये जान लेते है।

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच अबतक ये सीरीज नाटकीय अंदाज में गुजरी है। सबसे पहले बात की जाए पहले मैच की तो इसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई थी। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की सलामी जोड़ी ने ही टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी थी।

वहीं दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 247 रनों का बचाव करते हुए युवा तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचते हुए 6 विकेट हासिल कर मेहमान टीम भारत को 146 रनों पर समेटने में मदद की।

तीसरे वनडे के दौरान मौसम का हाल

तीसरे वनडे के दौरान मौसम का हाल

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच में मौसम पर सभी की निगाहें गड़ी हुई हैं। क्योंकि इंग्लैंड के मौसम की बदमिजाजी से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में यहां होने वाले मैचों में मौसम की बेहद अहम भूमिका होती है। लेकिन आपको बता दें कि तीसरे वनडे मैच में मौसम किसी भी प्रकार से खलल डालता हुआ नजर नहीं आएगा।

रविवार को मैनचेस्टर का तापमान 31 से 18 डिग्री सेल्सियस होगा, वहीं हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। जबकि ह्यूमिडिटी 40 प्रतिशत होगी, यानी खिलाड़ियों को थोड़ी उमस झोलनी पड़ सकती है। इस बीच खुशी की बात ये है मौसम बिल्कुल मैच के मुताबिक होगा, यानी बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: IND vs ENG, IND vs ENG 3rd ODI, डबलिन मौसम रिपोर्ट,
Exit mobile version